🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

रिक्‍त होने वाले पांच स्‍थानों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ

👤
Admin
👁 2561 व्यूज
📍 Bhopal
रिक्‍त होने वाले पांच स्‍थानों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ
राज्‍यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन, 2018

5 मार्च, 2018। मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के लिए रिक्‍त होने वाले पांच स्‍थानों की पूर्ति के लिए द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना आयोग द्वारा आज जारी कर दी गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई। आयोग द्वारा इस निर्वाचन के लिए मध्‍यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को रिटर्निंग ऑफीसर एवं संचालक पुनीत कुमार श्रीवास्‍तव को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्‍त किया गया है. विधान सभा भवन, भोपाल स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 (एम 02) को निर्वाचन कार्यालय हेतु अधिकृत किया गया है।



उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश से रिक्‍त होने वाली राज्‍यसभा की पांच सीटों के लिए निर्वाचन होना है। राज्‍यसभा सदस्‍य सर्वश्री थावरचंद गेहलोत, सत्‍यव्रत चतुर्वेदी, एल. गणेशन, प्रकाश जावड़ेकर तथा मेघराज जैन का कार्यकाल 2 अप्रैल, 2018 को समाप्‍त हो रहा

है।



राज्‍यसभा की पांच सीटों के निर्वाचन की प्रक्रिया दिनांक 5 मार्च, 2018 से आरंभ होकर दिनांक 23 मार्च, 2018 तक चलेगी। इस अवधि में दिनांक 5 से 12 मार्च 2018 में प्रतिदिन (लोक अवकाश के दिन को छोड़कर) पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन- पत्र मध्‍यप्रदेश विधान सभा भवन स्थित कार्यालय रिटर्निंग ऑफीसर, राज्‍यसभा निर्वाचन, 2018 समिति कक्ष क्रमांक-2 में प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे । नामांकन पत्रों की जॉच दिनांक 13 मार्च, 2018 को अपराह्न 2:00 बजे से की जाएगी। नाम वापसी के लिए दिनांक 15 मार्च, 2018 को अपराह्न 3:00 बजे तक का समय निर्धारित है। आवश्‍यक हुआ तो मतदान दिनांक 23 मार्च, 2018 को प्रात: 9:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक होगा और तत्‍पश्‍चात् मतगणना सम्‍पन्‍न होगी ।
Tags :