🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सूरजेवाला ने शिवराज को कंस मामा बताया

👤
Admin
👁 4112 व्यूज
📍 भोपाल
सूरजेवाला ने शिवराज को कंस मामा बताया
इलेक्शन मोड पर आई कांग्रेस, सरकार पर बरसे सिंधिया और सुरजेवाला



07 मार्च 2018। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब इलेक्शन मोड़ पर आ गई है। यही वजह है कि सीएम पद के केंडिडेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला एक ही दिन में दो बार प्रदेश सरकार पर हमला बोलते नजर आए।रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस से कर दी। उनका कहना था कि इतिहास में तीन मामाओं को सभी जानते है कंस शकुनि ओर अब शिवराज सिंह चौहान।



- मध्य प्रदेश के मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान कंस जैसे है ये बयान किसी ओर ने नही बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिया है।पीसीसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर उन्होंने प्रदेश के मुखिया की तुलना कंस से कर डाली।उनके मुताबिक इतिहास में तीन मामाओं को सभी जानते है कंस शकुनि ओर अब शिवराज सिंह चौहान जिनके राज्य में महिला अपराध सबसे ज्यादा हो रहें हैं।



रणदीप सुरजेवाला ने कहा महिला बलात्कारों में आज मध्य प्रदर्श नबर 1 है।अकेले 2014 से 2016 के बीच प्रदेश में महिलाओं के साथ 46हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुई है।वहीं महिलाओं के अपहरण की घटनाएं 2004 में 584 थी जो 2016 में 4900 से ज्यादा हो गई हैं,प्रदेश में बहन बेटियों सुरक्षित नही है फिर भी सरकार को नींद कैसे आती है।



कुपोषण के मामले पर भी सुरजेवाला ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया।उन्होंने कहा कि 43 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।प्रदेश में 90 हाजार बच्चे अपना पहला जन्मदिन भी नही माना पाते है इसकी वजह प्रदेश की शिशु मृत्यु दर 47 होना हैं जो देश में सबसे ज्यादा है।इतने बच्चो की मौत हो चुकी है लेकिन शिवराज को फर्क नही पड़ रहा है।



प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए दीपक बावरिया ने कहा कि शिवराज कम्प्यूटर शिक्षा का भाषण देते है लेकिन 86 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटरर नही हैं वहीं डेढ़ लाख सकोलां में से ऐर्फ 28 फीसदी स्कूलो में बिजलीं है।



वहीं सुरजेवाला ने शिवराज सरकार पर किसान विरोधी होने का भी आरोप लगाया उन्होंने कहा किकिसानो को भगवान् कहने वाले उन्हें गोली मारते है,किसान सब्सिडी के नाम पर घोटाला हो रहा है, 27 लाख पम्प बगैर मीटर के हैं,सरकार 9 हजार सब्सिडी की बात कहती है,जबकि आंकड़ो के मुताबिक पम्प इतना इस्तेमाल नहीं होता।



प्रधानमन्तरि बीमा योजना पर हमला करते हुए सुरजेवाला ने कहा ये 50 हजार करोड़ का घोटाला हैं इसकीजाँच होना चाहिए,इस बीमा योजना का नाम निजी बीमा कंपनी मुनाफा योजना नाम रखना चाहिए।



आदिवासियों के मुद्दे पर बावरिया का कहना था कि सरकार ने आदिवासियों के साथ भी गड़बड़ी है, उन्हें दिए गए पट्टो में गड़बड़ी हुई है।



इसके अलावा शिवराज की वन इलेक्शन पर भी कांग्रेस के राष्ट्रिया मुख्य प्रवक्ता रंजीत सुरजेवाला ने संवाल उठाये उन्होंने कहा कि ये कदम संविधाननकी भावना के साथ अत्याचार है और असंवेधानिक है।



वहीं सुरजेवाला ने कहा प्रदेश के आधा दर्जन नेताओं में सीएम बनने की क्षमता हैं। इन नेताओं में देश की जिम्मेदारी संभालने की भी भी क्षमता है ।साथ ही सुरजेवाला ने कहा समय आने पर ही सीएम केंडिडेट का चेहरा लॉन्च किया जाएगा।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :