🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन संसद भवन में

👤
Admin
👁 2934 व्यूज
📍 Bhopal
राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन संसद भवन में
09 मार्च 2018। भारतीय संसदीय संघ के तत्‍वावधान में लोक सभा द्वारा संसद भवन, नई दिल्‍ली में 10 एवं 11 मार्च को राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन का आयोजन किया गया है। अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्‍य में आयोजित इस सम्‍मेलन में देश के समस्‍त विधान मण्‍डलों के सदस्‍यों को आमंत्रित किया गया है।



विकास के लिए हम विषय-वस्‍तु पर केंद्रित सम्‍मेलन में विकास प्रक्रिया में विधायकों की भूमिका तथा विकास हेतु संसाधनों का इष्‍टतम उपयोग विषयों पर विचार-विमर्श होगा। सम्‍मेलन के अवसर पर विभिन्‍न राज्‍यों की विकासात्‍मक गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।



मध्‍यप्रदेश विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन में सम्मिलित होने के लिए विधायकगण श्रीमती सरस्‍वती सिंह, श्रीमती प्रमिला सिंह, सुश्री मंजू राजेन्‍द्र दादु, सर्वश्री बाला बच्‍चन, पुष्‍पेंद्रनाथ पाठक, सुरेन्‍द्र सिंह बघेल, लखन पटेल, शैलेन्‍द्र पटेल, गोपाल परमार, कुंवरजी कोठार, वीरसिंह पंवार तथा महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया को नामांकित किया है।

राष्‍ट्रीय विधायक सम्‍मेलन में विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह भी सम्मिलित होंगे।
Tags :