🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

एक शिक्षित लड़की दुनिया को बदल सकती है

👤
Admin
👁 3401 व्यूज
📍 Bhopal
एक शिक्षित लड़की दुनिया को बदल सकती है
सचिन जोशी के नेतृत्व वाली वाइकिंग वेंचर्स ने वंचित लड़कियों की शिक्षा के लिए

50 लाख रुपए देने का संकल्प किया है



9 मार्च 2018। अंतराष्ट्रिय महिला दिवस के मौके पर वाइकिंग वेंचर्स- जो भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ समूह हैं वह लड़कियों की शिक्षा हेतु 50 लाख रुपए की सहायता राशी आवंटित करेंगी। कंपनी का लक्ष्य 8 साल या उससे ज्यादा के उम्र की 50 लड़कियों को शिक्षा महुलत कराना है, जिनके परिवार की आय 50,000 रुपए से कम है। हर बच्चे को शिक्षा पाने का अधिकार है, और परिवार की वित्तीय हालात शिक्षा पाने के अधिकार पर बाधा नहीं बननी चाहिए। एक अफ्रीकी कहावत में कहा गया है की, 'अगर हम एक लड़के को शिक्षित करते हैं, तो हम एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं, अगर हम एक लड़की को शिक्षित करते हैं,

तो हम एक परिवार को शिक्षित करते हैं - एक पूरे राष्ट्र को शिक्षित करते हैं'। एक लड़की को विद्यालय भेजकर, यह सुनिश्चित होने की अधिक संभावना है कि उसके बच्चे को भी शिक्षा प्राप्त होगी। कईयों ने दावा किया है कि, किसी लड़की की शिक्षा में निवेश करना एक राष्ट्र में निवेश करना हैं।



समूह इस पर दृढ़तापूर्वक विश्वास करता है और यह प्रायोजन इस पहल को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है। सचिन जोशी द्वारा नेतृत्व वाइकिंग वेंचर्स और उनकी गैर-लाभकारी संस्था बिग ब्रदर इसे जमीनी रूप देने के लिए काम चालू कर दिया है।



इस अवसर पर जोशी जी ना कहा 'मुझे लगता है कि मेरी सभी धारणाएं उन जन्मजात गुणों से उत्पन्न होती हैं जिनके साथ मैं बड़ा हुआ हूँ। मेरी मां, मेरी बहनों, मेरी पत्नी और मेरी बेटियों ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने के साथ मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया हैं। एक परिवार और कॉर्पोरेट के रूप में, हम इस बात पर दृढ़ विश्वास करते हैं कि हर बच्चे को शिक्षा के अधिकार का अवसर मिलना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 5 से 9 वर्ष के आयु वर्ग में 53% लड़कियां अनपढ़ हैं। यह प्रायोजन उन परिवारों की लड़कियों को समान और गुणवत्तापूर्ण

शैक्षणिक अवसर प्रदान कराएगा जो इसे प्रदान कराने में असमर्थ हैं। मैं यह भी दृढ़ता से मानता हूं कि लैंगिक पक्षपात का अभ्यास सिर्फ अमानवीय ही नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए भी खतरा हैं। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सहायता से आगे बढ़ रही हैं, महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी पूरी क्षमताओं को पाने के लिए यह एक अतिरिक्त सहायता हो सकती है'।



वाइकिंग वेंचर्स भारत की सबसे शक्तिशाली व्यापारिक घरानों में से एक होने के लिए अपनी विज़न की ओर बड़ने के लिए गंभीर प्रयास कर रही हैं। एफएमसीजी उत्पादों, हॉस्पिटेलिटी, मनोरंजन, रियल्टी, आधारिक संरचना, पेपर उत्पादों और परोपकारी गतिविधियों जैसे विभिन्न व्यापारिक पहलुओं के साथ, समूह बहुत तेजी से बढ़ रहा है। 10 वर्षों के अनुभव और उच्च कैलिबर युक्त पेशेवरों की युवा और गतिशील टीम ही कंपनी के विकास और विस्तार के पीछे प्रेरणा शक्ति बनी हुई हैं
Tags :