🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अयान ने किया आजाद पार्क का दौरा, लिया आशीर्वाद

👤
Admin
👁 4091 व्यूज
📍 Bhopal
अयान ने किया आजाद पार्क का दौरा, लिया आशीर्वाद
स्टार भारत पर नया लॉन्च हुआ शो 'चंद्रशेखर' महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित है जो लोगों को निडर और बहादुर बनने की प्रेरणा देता है. 8 साल के अयान जुबैर रहमानी शो में चंद्रशेखर के बचपन का किरदार निभा रहे हैं. चंद्रशेखर की

भूमिका निभाकर अयान खुद को खुशकिस्मत मानते हैं. चंद्रशेखर आज़ाद ने अंग्रेजों के हाथों पकड़े जाने से बचने के लिए इलाहाबाद में खुद को गोली मारकर अपना जीवन बलिदान कर दिया था. इलाहाबाद के चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजाद की प्रतिमा स्थापित है. शो शुरू होने से पहले अयान ने कहा कि वे इलाहाबाद जाना चाहते हैं.



वहाँ आजाद की प्रतिमा से आशीर्वाद लेना और शहर में मौजूद होकर महान आत्मा को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं. पार्क के दौरे के दौरान उन्होंने पुष्प अर्पित कर और प्रार्थना कर शो के लिए मंगल कामना की. अयान कहते हैं, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ कि मुझे महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर की भूमिका निभाने का अवसर मिला है. शो शुरू होने से पहले मैं उनका आशीर्वाद लेने के लिए शहर में उपस्थित होना और उनकी अनुभूति को महसूस करना चाहता था. इससे मुझे शो में अपना बेस्ट परफोर्मेंस देने की शक्ति और प्रेरणा मिली."



देखते रहिए 'चंद्रशेखर' सोमवार से शनिवार रात 10 बजे स्टार भारत पर
Tags :