🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नागरिक सहकारी बैंकों में अब 4 लाख तक शेयर लिये जा सकेंगे

👤
Admin
👁 2303 व्यूज
📍 भोपाल
नागरिक सहकारी बैंकों में अब 4 लाख तक शेयर लिये जा सकेंगे
19 मार्च 2018। प्रदेश में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ए केटेगरी में रखे गये पन्द्रह नागरिक सहकारी बैंकों में अब इनके सदस्य 4 लाख रुपये तक के शेयर खरीद सकेंगे। इससे पहले यह सीमा एक लाख रुपये तक ही थी। इस संबंध में राज्य के सहकारिता विभाग ने नया प्रावधान कर दिया है।



ज्ञातव्य है कि रिजर्व बैंक नागरिक सहकारी बैंकों को उनकी आडिट रिपोर्ट के आधार पर बेहतर परफार्मेन्स करने पर केटेगरी प्रदान करता है। एक केटेगरी वाले बैंक उत्कृष्ट श्रेणी के माने जाते हैं। प्रदेश में नागरिक सहकारी बैंकों की कुल संख्या 52 है। इनमें से डी केटेगरी वाले बीस बैंक हैं जिनके रिजर्व बैंक ने बैंकिंग लायसेंस निरस्त कर दिये हैं क्योंकि डी केटेगरी वाले बैंक लोगों का पैसा नहीं लौटा पाते हैं। इनमें भोपाल का नागरिक सहकारी बैंक भी शामिल है।



ए केटेगरी के नागरिक सहकारी बैंकों में शेयर खरीदने की सीमा बढ़ाने का मुख्य कारण इन बैंकों की तरलता और बढ़ाना है जिससे ये और मजबूत हो सकें। चार लाख रुपये तक के शेयर खरीदने का यह नवीन प्रावधान आगामी वित्त वर्ष जोकि 1 अप्रैल 2018 से प्रारंभ होगा, में लागू होगा। मप्र सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के तहत राज्य सरकार ने यह प्रावधान किया है। यह प्रावधान तब तक लागू रहेगा जब तक कि नागरिक सहकारी बैंक रिजर्व बैंक की ए केटेगरी में शामिल रहता है।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के ए केटेगरी वाले नागरिक सहकारी बैंकों की स्थिति और मजबूत करने के लिये इनके शेयरधारकों को 4 लाख रुपये तक के शेयर खरीदने की अनुमति प्रदान की गई है। पहले यह लिमिट एक लाख रुपये थी।





- डॉ नवीन जोशी

Tags :