🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधानसभा में हंगामा, मंत्री रामपाल सिंह को लेकर कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव

👤
Admin
👁 2809 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा में हंगामा, मंत्री रामपाल सिंह को लेकर कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव
20 मार्च 2018। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सदन में स्थगन प्रस्ताव की मांग की. इसके बाद कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंच गए. इस पर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि अभी प्रश्नकाल होना चाहिए.



मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब मंत्री रामपाल सिंह पर कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सदन में स्थगन प्रस्ताव की मांग की. इसके बाद कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंच गए. इस पर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा कि अभी प्रश्नकाल होना चाहिए.



संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये हंगामा कांग्रेस की अंतर्कलह का नतीजा है. उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे का मामला तो नहीं उठाया, जनता का पैसा कांग्रेस की वजह से बर्बाद हो रहा है, अगर कांग्रेस साथ देगी तो सदन चल पाएगा, सदन में आज कई जरूरी चर्चाएं नहीं हो सकीं, सबूत हैं तो पेश करें.



वहीं रामपाल सिंह मामले पर गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अभी जांच चल रही है, जांच पूरी होने तक किसी पर आरोप नहीं लगा सकते. हालांकि इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ.



कांग्रेस रामपाल के मामले में सदन के स्थगन की मांग कर रही थी. जिसके कारण कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. बाद में जब कार्यवाही पुनः शुरू हुई तो भी कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने पहले से ही मंत्री रामपाल के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की रणनीति बना चुकी थी.
Tags :