🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जेएनसीटी के ऐनुअल टेक फेस्ट 'जय विजन 2018' का रंगारंग शुभारंभ

👤
Admin
👁 3278 व्यूज
📍 Bhopal
जेएनसीटी के ऐनुअल टेक फेस्ट 'जय विजन 2018' का रंगारंग शुभारंभ
26 मार्च 2018। जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नॉलजी के ऐनुअल टेक फेस्ट 'जय विजन 2018' का आगाज हो चुका है। जेएनसीटी की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे और सेक्रेटरी श्रीमती पूजाश्री चौकसे ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक ढंग से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस रंगारंग कार्यक्रम में आज टेक्निकल, कल्चरल और फन गेम्स कैटेगरीज के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें अन्य महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई। रोबो रेस, ग्रुप-सोलो सिंगिंग और डांसिंग प्रतियोगिताओं और फैशन शो की खास धूम रही। इसके अतिरिक्त आज के आयोजन का सबसे मुख्य आकर्षण रहा, शाम को हुई कल्चरल नाइट, जिसमें दिनभर के आयोजनों में सबसे उम्दा परफॉर्म करने वाले प्रतिभागियों ने खास प्रस्तुति दी।



टेक्निकल सेगमेंट के अंतर्गत हुई रोबो रेस प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने अपने तकनीकी हुनर से निर्णायकों को चौंका दिया। कॉम्पिटिशन के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी बांटे गए। इसके अतिरिक्त लैन गेमिंग और स्ट्रक्चर डिजाइन प्रतियोगिताओं में भी स्टूडेंट्स के बीच कड़ी प्रतियोगिता देखने को मिली। वहीं, कल्चरल सेगमेंट में ग्रुप-सोलो डांसिंग और सिंगिंग प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतरीन लाइटनिंग और हाई-वोल्टेज साउंड से दर्शकों के ऊपर ऐनुअल फेस्ट का फीवर और भी सर चढ़कर बोला। इन सभी आयोजनों के बीच फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए युवाओं ने सभी का मन मोह लिया।



उद्घाटन समारोह के भाषण में चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे ने सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि जीत-हार को सोचे बिना, सिर्फ बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करें। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनीष सांवले और डीन बी. एल. राय के साथ-साथ कार्यक्रम की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. मेघना दुबे भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहीं।
Tags :