🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

'जय कन्हैया लाल की' में होगी कन्हैया और डॉली की शादी

👤
Admin
👁 5209 व्यूज
📍 Bhopal
'जय कन्हैया लाल की' में होगी कन्हैया और डॉली की शादी
स्टार भारत का शो 'जय कन्हैया लाल की' दर्शकों से जुड़ने में सफल रहा है और टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में शामिल हो गया है. शो की कहानी एक अमीर बिगडैल लड़की डॉली और एक युवा आल राउंडर कन्हैया के उससे निपटने की रणनीति के इर्द-गिर्द घूमती है. हालाँकि शो में उनके रिश्तों में प्यार और नोक-झोंक दोनों है लेकिन दर्शकों को शो में जल्दी एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. कन्हैया और डॉली की शादी होने वाली है.



कहानी तब नया मोड़ लेती है जब रॉकी को पता चलता है कि डॉली के दादा दिवालिया हैं और वह शादी तोड़ देता है. इस बीच कन्हैया, जिसने पूरे परिवार से अपनी पहचान छिपी रखी थी डॉली की बड़ी माँ संध्या से अपनी पहचान उजागर करता है. कहानी आगे बढ़ती है जब कन्हैया की असली पहचान से अनजान डॉली कुछ शर्तों के साथ उससे शादी करने का फैसला करती है. दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे डॉली को कन्हैया की सच्चाई का पता चलता है. इस बारे में पूछे जाने पर डॉली का किरदार निभा रहीं श्वेता कहती हैं, "पूरा वेडिंग सीक्वेंस दिलचस्प है. हालांकि डॉली कन्हैया से शादी करने की इच्छुक नहीं है. डॉली के लिए शादी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन जब रॉकी शादी तोड़ देता है तो वह कुछ नियम और शर्तों के साथ कन्हैया से शादी करने का फैसला करती है.

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों के बहुत से ट्विस्ट्स और टर्न देखने को मिलेंगे."
Tags :