🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

गंभीर मरीजों के भर्ती रहने के दौरान अब आपरेश थियेटर बंद नहीं होंगे

👤
Admin
👁 2206 व्यूज
📍 Bhopal
गंभीर मरीजों के भर्ती रहने के दौरान अब आपरेश थियेटर बंद नहीं होंगे
11 अप्रैल 2018। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में यदि कोई मरीज गंभीर एवं जटिल अवस्था में भर्ती है तथा उसका आपरेशन किसी भी समय उसी अस्पताल में संभावित है तो ऐसी स्थिति में आपरेश थियेटर संक्रमण मुक्त करने हेतु बंद नहीं किया जायेगा।



ये नवीनतम निर्देश स्वास्थ्य संचालनालय ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन यह मुख्य अस्पताल अधीक्षकों को भेजे हैं। ज्ञातव्य है कि गत वर्ष अक्टूबर माह में मुरैना में डाक्टर की लापरवाही से सपना पति राककिशोर के नवाजात जुड़वा शिशुओं की मौत हो गई थी तथा इस पर राज्य मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुये जांच की थी और अनुशंसा की थी कि गंभीर मरीज के भर्ती रहने के दौरान आपरेशन थियेटर बंद न रखे जायें। इसी अनु शंसा के परिपालन में ये नवीन निर्देश जारी किये गये हैं।



उल्लेखनीय है कि शासकीय अस्पतालों में समय-समय पर आपरेश थियेटर को संक्रमण मुक्त करने के लिये उसका फयुमीगेशन किया जाता है तथा इस दौरान चौबीस घण्टे तक आपरेश थियेटर बंद रखा जाता है। ऐसे में यदि किसी मरीज को आपरेश की जरुरत होती है तो उसे फयुमीगेशन के चलते आपरेशन की सुविधा नहीं मिल पाती है।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि शासकीय अस्पतालों में आपरेश थियेटर को समय-समय पर संक्रमण मुक्त किया जाना भी जरुरी होता है। परन्तु इस दौरान गंभीर मरीजों को आपरेशन की सुविधा मिल सके इसलिये निर्देश जारी किये गये हैं कि इस दौरान आपरेश थियेटर बंद नहीं रखा जाये। वैसे भी क्वालिटी कण्ट्रोल के नये उपायों के तहत संक्रमणमुक्त करने की कार्यवाही की जाना चाहिये जिसमें मात्र दो घण्टे लगते हैं।





? डॉ नवीन जोशी
Tags :