🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

प्रधानमंत्री कल पंचायती राज दिवस पर मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान का शुभारंभ करेंगे

👤
Admin
👁 2181 व्यूज
📍 Bhopal
प्रधानमंत्री कल पंचायती राज दिवस पर मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 24 अप्रैल, 2018 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मध्य प्रदेश में माडला जायेंगे। प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक सभा में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान का शुभारंभ करेंगे और मांडला से देश भर के पंचायती राज प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।



प्रधानमंत्री इस अवसर पर अगले पांच वर्षों में जनजातीय लोगों के समग्र विकास के लिए रोड मैप प्रस्तुत करेंगे। प्रधानमंत्री मांडला जिले के मनेरी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एलपीजी बोटलिंग संयंत्र की आधारशिला रखने के लिए पट्टिका का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री स्थानीय सरकार की निर्देशिका भी लांच करेंगे।



स्वच्छता, स्वास्थ्य और विद्युतीकृत भारत की दिशा में सरकार के संकल्प के अनुरूप प्रधानमंत्री उन गांवों के सरपंचों का अभिनंदन करेंगे जिन गांवों ने 100 प्रतिशत धुंआ रहित रसोईघर, मिशन इन्द्रधनुष के अंतर्गत 100 प्रतिशत टीकाकरण और सौभाग्य योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल किया है।



इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ पंचायत योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ई-पंचायत पुरस्कार और ग्राम पंचायत पुरस्कार योजना के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।



प्रधानमंत्री बाद में मध्य प्रदेश के आकांक्षी जिलों के जिला क्लेक्टरों के साथ संवाद करेंगे।
Tags :