🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल वासियों को चखने मिलेगा चाइनाटाउन फूड का जायका

👤
Admin
👁 7555 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल वासियों को चखने मिलेगा चाइनाटाउन फूड का जायका
मैरियट में 10 दिवसीय 'स्ट्रीट नंबर-47' फूड फेस्ट का आयोजन।

3 मई 2018। शहरवासियों तैयार हो जाइए! कोर्टयार्ड मैरियट खास आपके लिए कोलकाता के चाइनाटाउन तांगरा से स्वीट ऐंड स्पाइसी हाका कुजीन का जायका चखने का मौका लेकर आया है, जिसमें आपके लिए पापुलर रेसपीज को परफेक्शन के साथ परोसने की पूरी तैयारी की गई है। 4 मई से लेकर 13 मई तक मैरियट के मल्टी कुजीन रेस्तरां मोमो कैफे में रोजाना शाम 7.30 बजे से 11 बजे तक आप शानदार हाका कुजीन के साथ डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं। इस फेस्ट के लिए मैरियट ने खास तैयारी की है और जे. डब्ल्यू मैरियट कोलकाता के हाका स्पेशलिस्ट शेफ इटा सिंह लेपचा को आमंत्रित किया है, जो इन-हाउस शेफ भारत बसेला के साथ मिलकर आने वाले 10 दिन मेहमानों के सामने स्पेशल मेन्यू परोसेंगे। गेस्ट शेफ का दावा है कि इनमें से कई ऐसी डिशेज होंगी, जो शहरवासियों के लिए पूरी तरह से नई होंगी। इटा सिंह को हाका कुजीन का स्पेशलिस्ट माना जाता है और उनके सफर की शुरूआत कोलकाता के चाइना टाउन से हुई थी। हाका स्पेशलिस्ट इटा सिंह बताते हैं कि सालों पहले चाइना के हाका प्रोविंस के लोग इस क्षेत्र में आकर बस गए थे और इसके बाद ही समय के साथ यहां पर इस कुजीन के देसी फ्लेवर का विकास हुआ।



आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मैरियट के एग्जिक्यूटिव शेफ रवींद्र सिंह पनवार ने बताया कि होटल के इन-हाउस शेफ, गेस्ट शेफ इटा सिंह के सहयोग से भोपालवासियों के लिए स्पेशल डिनर मेन्यू तैयार करेंगे, जिसमें सूप, नूडल्स, वेज/नॉन-वेज स्टार्टर्स और वेज/नॉन-वेज मेनकोर्स की कैटेगरीज में वैराएटीज की भरमार रहेगी। उन्होंने कहा, "कई डिशेज तो ऐसी होंगी, जो शहरवासियों के लिए पूरी तरह से नई होंगी।" उन्होंने जानकारी दी कि कोलकाता में स्ट्रीट नंबर 47 एक जगह, जहां का यह कुजीन बेहद लोकप्रिय है और इस बात को ध्यान में रखते हुए ही फेस्ट का नाम 'स्ट्रीट नंबर 47' रखा गया है।



गेस्ट शेफ इटा सिंह ने मेन्यू के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मेहमानों की प्लेट को मंचूरियन सूप, हॉट ऐंड सॉर सूप, मनचाउ सूप, लंग-फंग सूप, एट ट्रेजर सूप, थुपका, हाका नूडल्स, पनीर इन हुनाना स्टाइल. तांगरा चिली चिकन, ड्रम्स ऑफ हेवन, ड्रैगन चिकन, तांगे चिकन जैसे यूनीक स्टार्टअर्स और स्नैक के साथ सजाया जाएगा। वहीं वेज/नॉन वेज मेनकोर्स मील में ब्रेज़्ड चिकन इन स्मोक्ड चिली सॉस, चिकन बारबीक्यू सॉस ऐंड डाइस्ड, वाटर चेस्ट नट और तोफू इन ताओ सॉस, चिकन इन ब्लैक पेपर सॉस, मिक्स वेज कुंग पाओ, ब्रॉकली कॉर्न ऐंड वॉटरचेस्ट नट इन चिली बीन सॉस, फिश इन डेविल सॉस, फिश इन ड्रैगन चिली सॉस, ब्रंट गार्लिक फिश विद सीजनल ग्रीन्स आदि खास डिशेज परोसी जाएंगी।



Tags :