🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अप्रशिक्षित स्कूल शिक्षकों को योग्यता हासिल करने परीक्षा इसी माह

👤
Admin
👁 2172 व्यूज
📍 Bhopal
अप्रशिक्षित स्कूल शिक्षकों को योग्यता हासिल करने परीक्षा इसी माह
7 मई 2018। प्रदेश के शासकीय/अनुदान प्राप्त/गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों को निर्धारित योग्यता प्राप्त करने के लिये भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूल द्वारा दूरस्थ शिक्षा माध्यम से डिप्लोमा इन एलीमेंन्ट्री एजुकेशन यानि डीएलएड पाठ्यक्रम की परीक्षा इसी माह के अंत में आयोजित की जा रही है। इसमें तीन प्रश्न-पत्र होंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि वे इन प्रश्न-पत्रों की शुचिता बनाये रखने का दायित्व उठायें और इसकी सहमति नेशनल इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूल को भेजें।

ज्ञातव्य है कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सभी स्कूली शिक्षकों को न्यूनतम योग्यता हासिल करना जरुरी है तथा केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2019 तक यह न्यूनतम योग्यता हासिल करने का अवसर प्रदान किया है।



? डॉ नवीन जोशी



Tags :