🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्‍यप्रदेश विधान सभा का पावस सत्र 25 जून से

👤
Admin
👁 2325 व्यूज
📍 भोपाल
मध्‍यप्रदेश विधान सभा का पावस सत्र 25 जून से
25 मई, 2018। मध्‍यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का पावस सत्र सोमवार, 25 जून से आंरभ होकर शुक्रवार, 29 जून, 2018 तक चलेगा। राज्‍यपाल द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज यहां जारी कर दी गई।



विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार पांच दिवसीय सत्र में सदन की 5 बैठकें होंगी जिसमें शासकीय विधि विषयक कार्य संपादित किए जाएंगे। इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 30 मई तक तथा अशासकीय संकल्‍पों की सूचनाएं 14 जून, 2018 तक प्राप्‍त की जायेंगी। जबकि स्‍थगन प्रस्‍ताव, ध्‍यानाकर्षण तथा नियम 267-क के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 20 जून, 2018 से कार्यालयीन समय में प्राप्‍त की जाएंगी। उल्‍लेखनीय है कि चतुर्दश विधान सभा का यह सत्रहवां सत्र होगा।
Tags :