🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अस्थमा से लेकर डायबिटीज तक, आम के पत्तों से कई समस्या का इलाज

👤
DD
👁 4358 व्यूज
📍 Bhopal
अस्थमा से लेकर डायबिटीज तक, आम के पत्तों से कई समस्या का इलाज
आम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पत्ते भी सेहत से जुड़ी कई समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी और सी के गुणों से भरपूर आम के पत्तों का सही इस्तेमाल ब्लड प्रैशर से लेकर डायबिटीज तक की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। आम तो गर्मियों में मिलता है लेकिन आप इसके पत्तों का इस्तेमाल किसी भी मौसम में कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आम के पत्तों का सेवन सेहत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या को दूर करने में मदद करता है।



इस तरह करें आम की पत्तियों का इस्तेमाल

आप आम की पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आम की पत्तियों को धोकर उसे छोटे टुकड़ों में काटकरअच्छी तरह चबाकर खाएं। आम की पत्तियों को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीएं। इसके अलावा आम की पत्तियों को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। रोजाना खाली पेट इस पाउडर को पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है।



आम के पत्तियों के फायदे

1. ब्लड प्रैशर की समस्या

लो या हाई ब्लड प्रैशर दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसे में आप ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने के लिए आम के पत्तों का सेवन करें। आम के पत्तों में मौजूद हाइपोग्लासेमिक से शरीर में ब्लड शुगर नियंत्रण में रहती है। इसके पत्तों में मौजूद अर्क शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज को बढ़ने से रोकता है। इसके पत्तों का रोज सुबह खाली पेट पानी के साथ सेवन करने से शुगर नहीं बढ़ती।





2. अस्थमा की समस्या

आम की ताजी पत्तियों को लें और फिर इनका काढ़ा बना लें। इसमें शहद मिलाकर रोज एक बार इस काढ़े का सेवन करें। रोजाना इसकी पत्तियों का काढ़ा पाने से आपकी अस्थमा की समस्या भी दूर हो जाएगी।



3. शुगर कंट्रोल

अगर आपको डायबिटीज है तो इसकी पत्तियों की मदद से आप शुगर कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके लिए आम की पत्तियों के चूर्ण को 1 चम्मच पानी के साथ पीएं। इससे आपकी शुगर हमेशा कंट्रोल में रहेगी।



4. त्वचा के जल जाने पर

कई बार किचन में काम करते समय हाथ या पैर जल जाते हैं। एैसे में आप आम की पत्तियों को लें और उनसे राख को तैयार करें। अब आप इस राख को जले स्थान पर लगाएं। इससे आग से हो रही जलन ठीक होगी और आपको दर्द भी नहीं होगा।



5. हिचकी दूर करने में मददगार

अगर आपको लगातार हिचकी आ रही है तो आम के पत्तों को पानी में उबालकर उसे गुनगुना करके गरारे करें। ऐसा करने से आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।



6. किडनी की पत्थरी

आम की पत्तियों से किडनी और गुर्दे की पत्थरी दूर होती है। इसके अलावा यह किडनी और लीवर को स्वस्थ बनाने का काम भी करती हैं। इसके लिए रोजाना पत्तियों से बने पाउडर को पानी के साथ पीने से पत्थरी की समस्या ठीक हो जाती है।



7. कोलेस्ट्रॉल को करें नियत्रिंत

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से दिल को बहुत नुकसान होता है। इसको नियंत्रण में रखने के लिए दवाओं की जगह आम की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यह दिल की धमनियों को भी सही काम करने में मदद करते हैं।



8. पेट की समस्या

इससे पेट से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है। आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह छान कर इस पानी को पीने से पेट की सारी गदंगी दूर हो जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट की कोई समस्या नहीं होती।



Tags :