🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

छिन्दवाड़ा व सिवनी जिले में निवासरत भारिया जनजाति को अब सीधे बिना भर्ती प्रक्रिया के सरकारी नौकरी मिलेगी

👤
DD
👁 2618 व्यूज
📍 Bhopal
छिन्दवाड़ा व सिवनी जिले में निवासरत भारिया जनजाति को अब सीधे बिना भर्ती प्रक्रिया के सरकारी नौकरी मिलेगी
13 जून 2018। प्रदेश के छिन्दवाड़ा और सिवनी जिले में निवसरत भारिया जनजाति के लोगों को अब सरकारी नौकरियों में बिना भर्ती प्रक्रिया के सीधे नौकरी मिलेगी। इसके लिये राज्य सरकार ने मप्र लोकसेवा अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियो और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिये आरक्षण अधिनियम 1994 के तहत वर्ष 1998 में बने नियमों में संशोधन कर इसका प्रावधान कर दिया है।



संशोधित नियमों के अनुसार, अब पूरे छिन्दवाड़ा व सिवनी जिले में निवासरत भारिया जनजाति को संविदा शाला शिक्षक या तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के किसी भी पद के लिये या कार्यपालिक वनरक्षक पद के लिये आवेदन करने पर और उस पद के लिये विहित की गई न्यूनतम अर्हता रखने पर उसे भर्ती प्रक्रिया को अपनाये बिना उक्त पद पर नियुक्त किया जायेगा।



ज्ञातव्य है कि इससे पहले 16 जनवरी,2018 को प्रावधान किया था कि जिला छिन्दवाड़ा के तामिया विकासखण्ड की भारिया जनजाति को सीधे आवेदन करने पर उक्त पदों पर नौकरी दी जायेगी। जब राज्य सरकार के संज्ञान में लाया गया कि पूरे छिन्दवाड़ा व सिवनी जिले में भारिया जनजाति के लोग अलग-अलग स्थानों पर निवासरत हैं, तो अब चार माह बाद राज्य सरकार ने एक बार फिर नियमों में संशोधन कर पूरे छिन्दवाड़ा व सिवनी जिले में निवासरत भारिया जनजाति को उक्त सरकारी पदों पर सिर्फ आवेदन करने पर बिना भर्ती प्रक्रिया अपनाये सीधे नौकरी देने का प्रावधान कर दिया है।



उल्लेखनीय है कि श्योपुर, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, भिण्ड, शिवपुरी, गुना तथा अशोकनगर जिलों में निवासरत सहारिया/सहरिया जनजाति तथा मण्डला, डिण्डौरी, शहडोल, उमरिया, बालाघाट तथा अनूपपुर जिलों में निवासरत बैगा जनजाति के लोगों को भी आवेदन देने पर सीधे उक्त सरकारी पदों पर नौकरी देने का प्रावधान पहले से है।







? डॉ नवीन जोशी
Tags :