🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2: लीडिंग रोल के लिए तीन बड़े स्टार्स की बेटियां है लाइन में!

👤
Admin
👁 18123 व्यूज
📍 1
स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2: लीडिंग रोल के लिए तीन बड़े स्टार्स की बेटियां है लाइन में!
2012 में आयी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सिक्वल जल्द ही आएगा. करण जौहर की इस फिल्म के सीक्वल में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जिसमे टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में होगें. इससे पहले शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के भी लीड़ रोल में होने की खबर थी लेकिन अब टाइगर श्रॉफ के नाम पर मुहर लग गई है. करण जौहर ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.फिल्म में टाइगर के अपोजिट में कौन सी एक्ट्रेस होंगी इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है. लीड रोल के लिए जिन तीन नामों की चर्चा हो रही है उनमें अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, श्रीदेवी की बेटी जॉन्हवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा खान का नाम शामिल है.

सूत्रों के मुताबिक श्रीदेवी ने हाल ही में करण जौहर से भी इसी सिलसिले में मुलाकात की है. वहीं करण नव्या नवेली की मां श्वेता नंदा और मामा अभिषेक के भी करीबी दोस्त है. दूसरी और सारा खान की दावेदारी भी करीना के कनेक्शन कुछ कमजोर नहीं है..बता दें कि 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर लोगों को खुब पसंद आई थी और फिल्म ने अच्छी कमाई भी की थी. फिल्म में डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट आज इंडस्ट्री में जाने माने स्टार बन चुके है.करण जौहर के ट्वीट के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट करते हुए टाइगर श्रॉफ को बधाई दी है.



Tags :