🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

सुषमा: क़यामत तक पूरा नहीं होगा पाक का सपना

👤
DD
👁 6419 व्यूज
📍 Delhi
सुषमा: क़यामत तक पूरा नहीं होगा पाक का सपना
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान का एक ख़तरनाक सपना है कि एक दिन कश्मीर उसका हिस्सा बन जाएगा. ये सपना कभी हकीकत नहीं बनेगा.



सुषमा स्वराज का ये बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के कश्मीर पर दिए गए बयान के बाद आया है.



मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गुरुवार को हुई एक रैली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने कहा था कि वो उस दिन इंतज़ार कर रहे हैं जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा होगा.



समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, "पाकिस्तान हाफिज़ सईद और दूसरे चरमपंथियों के जरिए एक ऐसे क्षेत्र में चरमपंथी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है जो भारत का अविभाज्य हिस्सा है."



उन्होंने कहा, "पाकिस्तान कश्मीर में हिंसा भड़का रहा है. उसने वहां चरमपंथ का दर्द दिया है. पाकिस्तान का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा."



भारत प्रशासित कश्मीर में बीती 8 जुलाई को हिज़्बुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी की एक मुठभेड़ में मौत के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है.



सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बुरहान वानी को एक 'शहीद' बताया है.



उन्होंने सवाल किया, "क्या वो नहीं जानते कि बुरहान वानी हिज़्बुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था."



भारत सरकार पहले भी पाकिस्तान पर भारत को अस्थिर करने और यहां आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा चुकी है.



भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के मुद्दे पर लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान कहा था कि भारत के पड़ोसी की बुरी नज़र कश्मीर पर लग गई है. लेकिन भारत कश्मीर के गौरव को फिर से बहाल करेगा.





Tags :