🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश किया 11 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट

👤
Admin
👁 1809 व्यूज
📍 Bhopal
वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश किया 11 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट
कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा के अंदर घुसे. कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में मंदसौर गोलीकांड के पर्चे लहराए.

25 जून 2018। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का चुनाव से पहले शुरू हुए अंतिम विधानसभा सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री जयंत मलैया ने 11 हजार 190 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट पेश किया. इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अतिरिक्त मानदेय देने के लिए 130 करोड़ का प्रावधान किया गया है.



इसके अलावा सरकार ने अध्यापकों को 7वां वेतनमान का लाभ देने 299 करोड़, जनजातीय कार्य विभाग के अध्यापकों को 7वां वेतनमान के लिए 204 करोड़, प्याज और लहसुन की फसल पर प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया. इसके लिए सरकार ने बजट में 448 करोड़ों रुपए का प्रावधान किया. इसके अलावा मनरेगा के लिए सरकार ने 500 करोड़ और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सचिव व्यवस्था के लिए 360 करोड़ रुपए का प्रावधान किया.



किसानों को सूखा फसल क्षति सहायता के लिए 150 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट के लिए वेयर हाउस बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए सहित कई विभागों के लिए वित्तीय प्रावधान किए गए हैं.



इससे पहले विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई.



कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा के अंदर घुसे. कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में मंदसौर गोलीकांड के पर्चे लहराए. कांग्रेस नेताओं ने मंदसौर गोलीकांड की रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए. वहीं विधानसभा में कांग्रेस विधायक राम निवास रावत ने अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया.



Tags :