🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

साक्षी के धमाल के बाद रोहतक से ट्विटर तक जश्न का महौल, मां बोली- गोल्ड भी लाएगी

👤
Admin
👁 18840 व्यूज
📍 1
साक्षी के धमाल के बाद रोहतक से ट्विटर तक जश्न का महौल, मां बोली- गोल्ड भी लाएगी
रियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली साक्षी मलिक के घर रोहतक में जश्न का महौल है. कवार्टर फाइनल में साक्षी की एंट्री के साथ ही उसके घर पर जहां एक ओर जीत और दुआओं का दौर चल रहा है, वहीं बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. साक्षी की मां को उम्मीद है कि उनकी बेटी से गोल्ड मैडल जीतेगी.इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान साक्षी मलिक को बधाई दी. साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता. मोदी ने ट्वीट किया, 'साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया. पूरा देश खुश है. रक्षाबंधन के दिन भारत की बेटी साक्षी ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. हमें साक्षी पर गर्व है.'गौरतलब है कि साक्षी ओलंपिक कुश्ती स्पर्धा में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला एथलीट हैं. 23 साल की साक्षी ने कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया. कोरिओका एरेना-2 में हुए इस मुकाबले मे एक समय साक्षी 0-5 से पीछे थीं, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने उलट-पलट करते हुए इसे 8-5 से जीत लिया.इस स्पर्धा का गोल्ड जापान की कोओरी इको ने जीता, जबकि रूस की वालेरिया काबलोवा ने सिल्वर हासिल किया. काबलोवा ने ही क्वार्टर फाइनल में साक्षी को हराया था. बहरहाल, साक्षी की कामयाबी के बाद से ट्विटर पर दिग्गजों की ओर से साक्षी को बधाई मिल रही है.



Tags :