🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कांग्रेस ने पूछा, म.प्र. निर्वाचन पदाधिकारी के दफ़्तर में गुजरात के ईवीएम एक्सपर्ट क्यों?

👤
Admin
👁 1505 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस ने पूछा, म.प्र. निर्वाचन पदाधिकारी के दफ़्तर में गुजरात के ईवीएम एक्सपर्ट क्यों?
2 जुलाई 2018। म.प्र. निर्वाचन पदाधिकारी के दफ़्तर में ईवीएम के 16 एक्सपर्ट्स गुजरात से बुलवाए गए हैं, कांग्रेस ने आपत्ति जताई है कि ईवीएम में छेड़छाड़ की शिकायतों के कारण विश्वसनीयता संदिग्ध है, इसलिए एक्सपर्टस को गुजरात से बुलाना ठीक नहीं.



मध्यप्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ़्तर में गुजरात के 16 ईवीएम मशीन एक्सपर्ट नियुक्त किए गए हैं. इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर शिकायत दर्ज करा दी है.



आयोग को लिखे पत्र में अजय सिंह ने याद दिलाया है कि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं. उन्हें जानकारी मिली है कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में ईवीएम के 16 एक्सपर्ट्स गुजरात से बुलाए गए हैं. सिंह ने इस पर आपत्ति जताई और सवाल किया कि क्या देश में ईवीएम एक्सपर्ट सिर्फ गुजरात में ही उपलब्ध हैं. इससे पहले अब तक देश के अलग-अलग भागों में चुनाव में ईवीएम इस्तेमाल के बाद इनकी विश्वसनीयता पर बार-बार सवाल खड़े हो चुके हैं. ऐसे हालात में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के 16 ईवीएम विशेषज्ञों को यहां लाना संदेह पैदा कर रहा है. ईवीएम एक्सपर्ट्स पूरे देश में हैं. उन्हें सिर्फ गुजरात से ही क्यों बुलाया गया है.



नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वे देश के अन्य स्थानों ख़ासतौर से गैर-बीजेपी राज्यों के विशेषज्ञ मध्यप्रदेश भेजें. ताकि यहां निष्पक्ष चुनाव हो सकें.
Tags :