🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कोर्टयार्ड बाय मैरियट के मल्टीकुजीन रेस्टोरेंट मोमो कैफे में लखनवी बावर्ची टोला लेकर आएगा नवाबी जायके की बहार

👤
DD
👁 2858 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड बाय मैरियट के मल्टीकुजीन रेस्टोरेंट मोमो कैफे में लखनवी बावर्ची टोला लेकर आएगा नवाबी जायके की बहार
6 जुलाई 2018। बारिश की शुरुआत के साथ ही कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल ने शहर के व्यंजनप्रेमियों के लिए लखनवी नवाबी स्वाद की विशेष पेशकश की है। होटल के मल्टीकुजीन रेस्टोरेंट मोमो कैफे में लखनवी बावर्ची टोला 6 से 15 जुलाई तक शानदार वेज और नॉनवेज जायकों की बहार लाया है। डिनर में पेश की जाने वाली इस लखनवी बहार में खास तरह के मसालों और खुश्बूदार चावल व सब्जी से बने विशेष व्यंजन शामिल रहेंगे। कबाब, टिक्का और लखनवी स्वाद से सजी रोटियों की शानदार लिस्ट आपके डिनर को और भी जायकेदार बना देगी। लखनवी बावर्ची टोला की इस जायकेदार प्रस्तुति के लिए लखनवी फूड के जानकार शेफ आसिफ कुरैशी व उनकी टीम सहित लखनउ से आमंत्रित शेफ्स की टीम अपने अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर बहुत ही खास तरह का मैन्यू होटल आने वाले मेहमानों को परोसेगी।



इस बारे में शेफ आसिफ ने आज आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि लखनवी बावर्ची टोला, नवाबी जायके और सदियों पुरानी पारंपरिक विधि से कबाब, बिरयानी व नवाबी खानपान की मुंह में पानी ला देने वाली वेज व नॉनवेज डिशेज तैयार करेंगा। इन्हें बनाने के लिए वही तरीका अपनाया जाएगा, जो मुख्य रूप से नवाबी दौर में अपनाया जाता था। शेफ आसिफ ने यह भी बताया कि लखनवी बावर्ची टोला की इस खास पेशकश में स्वास्थ्यवर्धक मसालों से बनने वाले व्यंजन, स्वाद के साथ साथ पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होंगे, जो व्यंजनप्रेमियों को एक अलग तरह का अनुभव प्रदान करेंगे।



इस दौरान मेहमानों को वेज और नॉनवेज फूड की शानदार रेंज मिलेगी। सिग्नेचर वेज में अरबी और चुकन्दर की गलौटी, मज की गलौटी, इदीस-ए-गलौटी के अलावा निलोफरी तिनका होगा, वहीं सिग्नेचर नॉनवेज में कैसरबाग तला मुर्ग और शाही गलौटी कबाब होंगे। सिगड़ी फूड पसंद करने वालों के लिए मुर्ग टिक्का अहमर, तंदूरी मुर्ग बारादरी, मुर्ग वाजिदी टिक्का के साथ गोश्त के पार्चे, सीक कवाब के अलावा मुलतानी पनीर टिक्का, हैदरी पनीर टिक्का, आलू आतिशी सर्व किया जाएगा। मेन कोर्स में दाल और पनीर की कई बेहतरीन नवाबी किस्मों के साथ मुर्ग कोरमा जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। मेहमानों को उल्टा तवा परांठा, पेशावरी नान, तफ्तान और शीरमाल के साथ इन्हें पेश किया जाएगा।
Tags :