🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मॉडल को सिरफिरे के चंगुल से छुड़ाया गया, दिन भर इस तरह चला हाई वोल्टेज ड्रामा

👤
Admin
👁 2344 व्यूज
📍 Bhopal
मॉडल को सिरफिरे के चंगुल से छुड़ाया गया, दिन भर इस तरह चला हाई वोल्टेज ड्रामा
एसपी राहुल लोढ़ा ने शाम को हाइड्रोलिक लिफ्ट से ऊपर जाकर आरोपी रोहित सिंह से बात की और फिर वो बाहर निकलने के लिए तैयार हुआ.

13 जुलाई 2018। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक फ्लैट में बंधक बनी मॉडल को आखिरकार 12 घंटे के बाद पुलिस मुक्त कराने में कामयाब हुई. आरोपी रोहित सिंह बंधक बनाई हुई मॉडल युवती को लेकर बाहर आ गया. उसने शाम सवा सात बजे करीब कमरे का गेट खोला और युवती को लेकर बाहर आया. पुलिस ने लड़की को अस्पताल भेज दिया है. बाहर आते ही युवक ने कहा एसपी साहब ने वादा किया हैं कि हमारी शादी करवा दी जायेगी. हम दोनों शादी के लिए तैयार हैं पर पहले हमें इलाज की जरूरत है.



इससे पहले दिनभर से लड़की को छुड़ाने की कोशिश में लगी पुलिस ने गेट तोड़ने की चेतावनी दी थी. रोहित ने आज सुबह लगभग 7 बजे से युवती को बंधक बनाया हुआ था. इसकी खबर लगते ही पुलिस ने लड़की को मुक्त कराने की कोशिश शुरू कर दी थी.



दरअसल ये सनक का मामला है. दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. रोहित ने अपनी मॉडल साथी युवती को बंधक बना लिया था. वो युवती के घर आया और बस ग़लती ये हुई कि लड़की ने दरवाज़ा खोल दिया. उसके बाद रोहित घर में घुसा और लड़की को अपने साथ कमरे में बंद कर दिया.



जैसे ही सुबह युवती को बंधक बनाने की ख़बर उसकी मां को लगी तो मां ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल ही युवती को उस सिरफिरे के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी. रोहित के पास कट्टा- कैंची थी और उसकी धमकियों के कारण पुलिस के लिए हर कदम बेहद मुश्किल भरा था. एक चूक से लड़की की ज़िंदगी ख़तरे में पड़ सकती थी. पहले रोहित को आराम से समझाया गया. फिर पुलिस ने कमरे में घुसने की कोशिश लेकिन सब नाकाम रही. गेट काटने के लिए कटर बुलाया गया उसमें भी सफलता नहीं मिली.





एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. रोहित से संवाद शुरू हुआ. घर की बंद बालकनी से राहुल ने इशारे शुरू किए. उसकी मांग को देखते हुए दूध-पानी और कपड़े सहित कई चीज़ें पहुंचायी गयीं. दिनभर नाटक चलता रहा. आख़िरकार शाम हो गयी. बात बनती ना देख आख़िरकार एसडीआरएफ की टीम बुलायी गयी. फ्लैट के चारों तरफ से स्थिति का मुआयना किया गया. फिर हाइड्रोलिक लिफ्ट में सवार होकर एसपी लोढ़ा बाहर से बालकनी के नज़दीक गए. वापस लौटकर उन्होंने कहा आरोपी रोहित लड़की के साथ शादी कराने की मांग कर रहा है. शर्त मानने पर वो बाहर निकलने के लिए तैयार है.

Tags :