🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब सभी वन डिपो से वनोपज की ई-नीलामी होगी

👤
PDD
👁 1837 व्यूज
📍 Bhopal
अब सभी वन डिपो से वनोपज की ई-नीलामी होगी
17 जुलाई 2018। प्रदेश में अब वन विभाग के सभी वन डिपो से वनोपज की इलेक्ट्रानिक नीलामी होगी। इसके लिये राज्य शासन ने नये नियम प्रभावशील कर दिये हैं।



वन विभाग के विक्रय डिपो से ईमारती लकड़ी, जलाऊ, बांस व खैर आदि वनोपज का विक्रय होता है। अब तक इन डिपो से मेनुअल तरीके से नीलामी के जरिये वनोपज का विक्रय किया जाता था परन्तु पिछले साल से ई-नीलामी की तैयारी प्रारंभ की गई तथा पायलट प्रोजेक्ट के तहत टिमरनी जिला हरदा और भौंरा जिला बैतूल के वन डिपो से ई-नीलामी की गई। यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा जिस पर अब वन विभाग के सभी चालीस डिपो जिनमें एक डिपो नई दिल्ली में भी स्थित है, ई-नीलामी किये जाने का प्रावधान कर दिया गया है।



इसके लिये राज्य शासन ने मप्र सेवा प्रदाता की नियुक्ति तथा वनोपज की इलेक्ट्रानिक नीलामी के लिये शुल्क का निर्धारण नियम बनाकर उन्हें प्रभावशील किया है। इन नियमों के तहत राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम को वनोपज की ई-नीलामी हेतु सेवा प्रदाता नियुक्त किया गया है। इलेक्ट्रानिक विकास निगम अपने ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से यह ई-नीलामी करेगा।



जो व्यक्ति वन विभाग के डिपो से वनोपज क्रय करना चाहते हैं उन्हें उक्त पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके लिये इलेक्ट्रानिक विकास निगम रजिस्ट्रेशन प्रभार के रुप में 500 रुपये शुल्क वसूलेगा तथा एक वर्ष पश्चात सौ रुपये वार्षिक संधारण प्रभार के रुप में प्राप्त करने के लिये अधिकृत होगा। ई-नीलामी में जो क्रेता सफल रहेगा उससे पुन: इलेक्ट्रानिक विकास निगम 250 रुपये राशि प्राप्त करेगा। राज्य सरकार को वन डिपो से वनोपज के विक्रय से करीबन बारह सौ करोड़ रुपयों का सालाना राजस्व मिलता है। ई-नीलामी से यह राजस्व और बढ़ सकेगा क्योंकि इससे पूरे देश से प्रतिस्पर्धी दरें मिल सकेंगी।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत टिमरनी और भौंरा के वन डिपो में गये साल ई-नीलामी शुरु की गई थी और अब वन विभाग के सभी डिपो में यह ई-नीलामी की जायेगी।





? डॉ. नवीन जोशी
Tags :