🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जन जागरण यात्रा शुरू : कमलनाथ ने कहा-मेरी चक्की देर से चलती है लेकिन महीन पीसती है

👤
DD
👁 4191 व्यूज
📍 Bhopal
जन जागरण यात्रा शुरू : कमलनाथ ने कहा-मेरी चक्की देर से चलती है लेकिन महीन पीसती है
कांग्रेस की जन जागरण यात्रा उन इलाकों में जाएगी जहां शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा जाएगी.

18 जुलाई 2018। कांग्रेस की जन जागरण यात्रा उज्जैन के तराना से शुरू हो गयी है. कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी कांग्रेस का ये रथ लेकर प्रदेश की यात्रा पर रवाना हुए. रथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने हरी झंडी दिखायी. कांग्रेस की ये जन जागरण यात्रा दरअसल शिवराज सरकार के ख़िलाफ पोल खोल यात्रा है. इस यात्रा के ज़रिए कांग्रेस जनता को ये बताने निकली है कि शिवराज सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया है.



रथ रवाना करने से पहले कमलनाथ ने तराना के कृषि मंडी में सभा की. मंच पर प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और सज्जन सिंह वर्मा भी मौजूद थे. कमलनाथ ने शिवराज सरकार के रथ पर कटाक्ष किया कि दरअसल ये सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा नहीं, बल्कि ये विदाई यात्रा है. मेकिंग इंडिया स्किल इंडिया के नारे लगाते हैं. लेकिन इतना धोख़ा देते हैं. भ्रष्टाचार में मध्य प्रदेश नंबर वन है. बीजेपी ने भ्रष्टाचार का मेन्यू बनाया है. महिलाओं पर अत्याचार के मामले में मध्यप्रदेश नंबर वन है. हर वर्ग परेशान है. किसानों के साथ धोख़ा और अपमान हुआ है. भावन्तर योजना भी एक धोख़ा है. व्यापम घोटाले में निर्दोष बच्चे जेल गए. सीएम फिर भी आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की रथ यात्रा में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है.



कमलनाथ ने आगे कहा, कमलनाथ की चक्की देर से चलती है लेकिन बहुत बारीक पीसती है. चिंता मत कीजिए. कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज़ माफ किया जाएगा. पार्टी को युवा और किसानों की चिंता है. पुलिस वालों आप अपनी वर्दी की इज्जत रखिए.

।
Tags :