🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

स्व सहायता समूहों के फेडरेशन को अब 50 लाख रुपये देगी सरकार

👤
DD
👁 1793 व्यूज
📍 Bhopal
स्व सहायता समूहों के फेडरेशन को अब 50 लाख रुपये देगी सरकार
18 जुलाई 2018। प्रदेश में अब स्व सहायता समूहों के फेडरेशन को राज्य सरकार 50 लाख रुपये की राशि देगी। इस राशि को फेडरेशन द्वारा बैंक में एफडी के रुप में रखी जायेगी तथा इसके विरुध्द बैंक से लोन ले सकेगी।



दरअसल राज्य सरकार ने स्व सहायता समूहों को सहायता प्रदान करने के लिये वर्ष 2007 में स्व-सहायता संवध्र्दन नीति बनाकर लागू की थी। इसमें स्व-सहायता समूहों द्वारा फेडरेशन बनाये जाने पर उन्हें 25 लाख रुपये सरकार की ओर से दिये जाने का प्रावधान किया गया था। इस नीति के बाद वर्ष 2012 तक कुल 20 फेडरेशन को राज्य सरकार ने उक्त नीति के अनुसार 25 लाख रुपये दिये।



यह सहायता तब मिलती है जबकि फेडरेशन अपने कामकाज को चलाने के लिये पहले बिजनेस प्लान बनाये तथा उसके लिये अपने बैंक से इस प्लान को लोन हेतु एप्रूव कराये। बिजनेस प्लान एप्रूव होने के बाद राज्य सरकार के समक्ष आवेदन करना होता है और तब यह राशि मिलती है। यह राशि संबंधित बैंक में एफडी के रुप में रखना होती है तथा इसी एफडी के बदले बैंक द्वारा फेडरेशन को लोन दिया जाता है। फेडरेशन को बैंक में जमा की जाने वाली मार्जिन मनी का 5 प्रतिशत स्वयं जमा करना होता है।



राज्य सरकार के समक्ष वर्ष 2012 के बाद अब तक स्व-सहायता समूहों द्वारा फेडरेशन बनाकर 25 लाख रुपये लेने के लिये चार आवेदन आये हैं तथा चूंकि इन फेडरेशनों ने अपने बैंक से बिजनेस प्लान एप्रूव नहीं कराया इसलिये उन्हें यह 25 लाख रुपये की राशि नहीं मिल पाई है। अब राज्य सरकार ने स्व-सहायता समूहों को फेडरेशन के माध्यम से कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करने के लिये वर्ष 2007 की नीति में संशोधन कर 25 लाख रुपये के स्थान पर 50 लाख रुपये राशि देने का प्रावधान कर दिया है। प्रदेश में इस समय करीब 2 लाख 19 हजार स्व सहायता समूह कार्यरत हैं।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि स्व सहायता समूह फेडरेशन बनाकर आगे आयें, इसके लिये वर्ष 2007 की नीति में संशोधन कर 25 लाख रुपये के स्थान पर 50 लाख रुपये सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मतबूत करने के लिये किया गया है।





? डॉ. नवीन जोशी
Tags :