🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश के निवेशक अब आनलाईन अनुमतियां ले सकेंगे....

👤
Admin
👁 2175 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश के निवेशक अब आनलाईन अनुमतियां ले सकेंगे....
25 जुलाई 2018। मध्य प्रदेश में निवेशकों को उद्योग डालने के लिये 15 प्रकार की अनुमतियां अब आनलाईन मिलेंगी। इसके लिये राज्य के उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने आठ साल पहले बने मप्र निवेश संवध्र्दन संयुक्त आवेदन-पत्र तथा आवेदनों की प्रक्रिया के लिये समय-सीमा नियम 2010 निरस्त कर मप्र निवेश संवध्र्दन आनलाईन गतिशील संयुक्त आवेदन-पत्र तथा आवेदनों की प्रक्रिया के लिये समय-सीमा नियम 2018 जारी कर उन्हें प्रभावशील कर दिया है।



नया आनलाईन सिस्टम एमपी ट्राईफेक के इनवेस्ट पोर्टल पर दिखेगा जिसमें संयुक्त आवेदन-पत्र डाईनेमिक केफ के रुप में प्रदर्शित होगा। इस डाईनेमिक केफ में पन्द्रह प्रकार की अनुमतियां आनलाईन लेने का प्रावधान किया गया है। इनमें शामिल हैं : परियोजना स्थापना के अंतर्गत अनुमोदन, पर्यावरण एनओसी, बिल्डिंग अनुमोदन, जल कनेक्शन, अग्रिशमन एनओसी, एचटी विद्युत कनेक्शन। परियोजना संचालन के लिये आवश्यक अनुमोदन के अंतर्गत खाद्य विभाग से लायसेंस, पर्यावरणीय संचालन सम्मति, फैक्ट्री लायसेंस, ठेका श्रमिक अनुमोदन, ई-वेट परमीशन, ठोस कचरा प्रबंधन के तहत प्राधिकार, शाप पंजीकरण, बायलर पंजीकरण आदि।



यह लगेगा आनलाईन शुल्क :

गतिशील संयुक्त आवेदन-पत्र यानि डाईनेमिक केफ के माध्यम से आनलाईन आवेदन करने पर शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सूक्ष्म श्रेणी उद्योग हेतु 500 रुपये, लघु श्रेणी उद्योग हेतु 2 हजार रुपये, मध्यम श्रेणी उद्योग हेतु 5 हजार रुपये तथा बड़े उद्योग हेतु 20 हजार रुपये। यह शुल्क आनलाईन ही जमा करना होगा।



ट्राईफेेक के एक अधिकारी ने बताया कि हमने उद्योग डालने हेतु छह विभागों की 21 सेवायें आनलाईन कर दी हैं। हमारी संस्था की आनलाईन सर्विस तो आनलाईन लेना ही जरुरी होगा परन्तु अन्य विभागों की सेवायें हमारे पोर्टल के माध्म से ही आनलाईन लेना जरुरी नहीं है तथा निवेशक अन्य विभागों के पास जाकर ये सेवायें ले सकता है। अभी ई-वेस्ट और बायलर मेनुफेक्चरिंग की सेवायें आनलाईन नहीं हुई हैं जो एक माह के अंदर हो शुरु हो जायेंगी।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :