🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

किया के जरिए बड़े दांव की तैयारी में हुंडई

👤
Admin
👁 18794 व्यूज
📍 1
किया के जरिए बड़े दांव की तैयारी में हुंडई
हुंडई अपना प्रीमियम सब ब्रांड "किया" भारत में लॉन्च करने जा रही है। किया मोटर्स दुनिया की कुछ टॉप ब्रांड्स में शुमार है। हुंडई मोटर्स इसके जरिए भारत के प्रीमियम सेगमेंट बाजार में बड़ा दांव खेलना चाहती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में किया की कई कारें हैं। अटकलें है कि भारतीय बाजार में इस ब्रांड के कुछ खास मॉडल उतारे जाएंगें। पिकांटो- यह किया की सबसे छोटी कार है। इसे सिटी राइडिंग के लिए तैयार किया गया है। हुंडई की रेंज में इसे इऑन और ग्रैंड आई10 के बीच रखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। भारत में इसे 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है।रियो- यह हैचबैक ढेरों एडवांस फीचर्स से लैस है। मसलन, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री और रिर्वस पार्किंग। यदि यह कार भारत में उतारी जाती है, तो इसकी सीधी प्रतिस्पर्धा मारुति सुजुकी स्विफ्ट से होगी। रियो सेडान- यह रियो हैचबैक जैसी ही है, लेकिन इसके पिछले हिस्से में बूट दिया गया है। यह फुल साइज सेडान है। इसमें 1.4-लीटर का वही डीजल इंजन है, जो हुंडई वेरना में होता है। यह कार टोयोटा इटियॉस, निसान सनी और रेनो स्काला को टक्कर दे सकती है।
Tags :