🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल शहर में बगैर अनुमति होर्डिंग लगाने वालों को नोटिस जारी

👤
Admin
👁 1973 व्यूज
📍 Bhopal
भोपाल शहर में बगैर अनुमति होर्डिंग लगाने वालों को नोटिस जारी
4 अगस्त 2018। भोपाल शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वाले करीब सात सौ व्यक्तियों को नोटिस जारी किये गये हैं। ये नोटिस भोपाल नगर निगम के उपायुक्त एवं सक्षम अधिकारी हर्षित तिवारी ने जारी किये हैं।



ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने शहरों को अवैध होर्डिंग से मुक्त करने के लिये 28 मार्च,2017 को मप्र आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम जारी किये थे। इन नियमों का तीन माह के अंदर पालन करने का प्रावधान किया गया था तथा या समयावधि 28 जून 2017 को समाप्त हो चुकी है। नियमों के अंतर्गत शहरों में होर्डिंग लगाने की अनुमति देने या बिना अनुमति वाले होर्डिंग को हटाने की कार्यवाही करने का अधिकार नगरीय निकायों को दिया गया है।



भोपाल नगर निगम में होर्डिंग लगाने की अनुमति आनलाईन लेने का प्रावधान किया गया है। निगम के पोर्टल पर अब तक रजिस्ट्रेशन हेतु 670 आवेदन आनलाईन आये हैं जिनमें से 567 आवेदनों को मान्य किया गया है। इन मान्य आवेदनों में से आउट डोर मीडिया डिवाईस लगाने की 170 एप्लीकेशन्स आनलाईन आई हैं जिसमें से नियमानुकूल पाये जाने पर मात्र 39 मान्य की गई हैं।



सात सौ नोटिस जारी हुये हैं :

भोपाल शहर में बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाने के मामले में करीब सात सौ नोटिस जारी हुये हैं। इन पर 15 दिन के अंदर कार्यवाही करने का प्रावधान है। नोटिस मिलने के बाद करीब छह सौ व्यक्तियों ने अपने होर्डिंग के लिये आनलाईन आवेदन कर दिये हैं जबकि सौ व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने अब तक जवाब नहीं दिया है। इन पर अब पुलिस बल का सहयोग लेकर कार्यवाही की जायेगी।



यह आई दिक्कत :

भोपाल नगर निगम अमला जब इन बिना अनुमति वाले होर्डिंग को हटाने के लिये संबंधित पुलिस थानों पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें यह कहकर टरका दिया कि पहले जिला कलेक्टर से इसके लिये लिखाकर लाओ। यह मामला जिला कलेक्टर की टाईम लिमिट बैठक में भी उठा। इस पर तय किया गया कि भवनों-मकानों, दीवारों आदि सम्पत्ति पर लगे बिना अनुमति वाले होर्डिंग पर एफआईआर दर्ज करने के लिये नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अधिकृत होंगे। अन्य मामलों में निगम के जोनल अधिकारियों को अधिकृत किया गया है।



इनका कहना है :

??शहर में होर्डिंग लगाने के लिये आनलाईन अनुमति का प्रावधान है। जिन लोगों ने आनलाईन अनुमति नहीं ली है, उन्हें नोटिस जारी किये गये हैं।??

- कमल सोलंकी, अपर आयुक्त भोपाल नगर निगम



??टाईम लिमिट बैठक में यह मामला आया था। मैंने डीआईजी भोपाल से कह दिया है कि वे बिना अनुमति होर्डिंग लगाने के मामलों में नगर निगम अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट आने पर पुलिस थानों के माध्यम से कार्यवाही करायें।??

- सुदाम पी खाडे, कलेक्टर भोपाल





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :