🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

ई-अटेंडेंस से शिक्षकों में असंतोष,सिस्टम को अव्यवहारिक बताया

👤
DD
👁 2067 व्यूज
📍 Bhopal
ई-अटेंडेंस से शिक्षकों में असंतोष,सिस्टम को अव्यवहारिक बताया
ई-अटेंडेंस से शिक्षकों में असंतोष, सिस्टम को अव्यवहारिक बताया ई-अटेंडेंस को लेकर आक्रोशित शिक्षक रवींद्र त्रिपाठी



9 अगस्त 2018। शिक्षकों कि स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई ई-अटेंडेंस को लेकर उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है. शिक्षकों का कहना है कि इससे उनकी निजता भंग हो रही हैं वहीं शिक्षक सिस्टम को पूरी तरह अव्यवहारिक बता रहे हैं. शिक्षक इसके लिए डबरा के एक शिक्षक का हवाला देते हैं जिसमें उक्त शिक्षक डबरा के एक स्कूल में मौजूद रहने के बावजूद उसकी जीपीएस पर लोकेशन विदेश यानी नाइजीरिया बताई गई. शिक्षक कहते हैं कि जब शासन के 64 विभागों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू नहीं है तो सिर्फ शिक्षकों पर ही ई-अटेंडेंस लागू करने का औचित्य क्या है ?



उनका कहना है कि जो 30 फीसदी शिक्षक निरीक्षण के काम में लगाए गए हैं, वह अपना काम पूरा नहीं कर पा रहे हैं. इस कारण शिक्षा विभाग शिक्षकों को परेशान करने के लिए ई अटेंडेंस जैसा कंसेप्ट लाया है. शिक्षकों का यह भी कहना है कि कई ग्रामीण इलाकों में तो बिजली ही नहीं है तो कई इलाके ऐसे हैं, जहां मोबाइल टावर काम नहीं करते. वहां ई-अटेंडेंस कैसे संभव होगी. शिक्षकों ने कहा है कि यदि यह व्यवस्था वापस नहीं ली गई तो वह आंदोलन करेंगे. वहीं शिक्षा विभाग मानता है कि यह प्रयास शिक्षकों की निजता भंग करने का नहीं है बल्कि उनकी नियमित रूप से स्कूल में उपस्थिति के लिए लागू किया गया है.





Tags :