🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रेरा में अब जमा डाक्युमेंन्ट्स में बदलाव पर शुल्क लगेगा

👤
Admin
👁 1845 व्यूज
📍 Bhopal
रेरा में अब जमा डाक्युमेंन्ट्स में बदलाव पर शुल्क लगेगा
11 अगस्त 2018। मप्र भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण यानि रेरा अब उसके कार्यालय में प्रमोटर्स/एजेण्ट्स द्वारा जमा किये गये डाक्युमेंन्ट्स में बदलाव करने पर शुल्क वसूल करेगा। डाक्युमेन्ट्स में ई-मेल, मोबाईल नंबर, पत्र-व्यवहार के पते में के परिवर्तन, प्रोजेक्ट के नाम की स्पेलिंग में परिवर्तन पर तथा पार्टनरशिप फर्म के रिकार्ड में बदलाव पर एक-एक हजार रुपये फीस लेगा जबकि अपलोड किये गये डाक्युमेन्ट्स के बदलाव हेतु 500 रुपये प्रति डाक्युमेन्ट तथा डेजिगनेटेड अकाउण्ट में बदलाव हेतु दस हजार रुपये शुल्क लेगा। रेरा ने स्पष्ट किया है कि डाक्युमेंट में बदलाव उसके सत्यापन के बाद ही होगा। परिवर्तन के बाद भी वेबसाईट पर पुरानी सूचना को भी प्रदर्शित किया जायेगा।



विलम्ब शुल्क भी निर्धारित किया :

रेरा ने त्रैमासिक रिपोर्ट और सर्टिफिकेट जमा करने में विलम्ब करने पर भी शुल्क निर्धारित किया है। अब निर्धारित तिथि के बाद त्रैमासिक रिपोर्ट जमा करने पर 30 दिन के विलम्ब पर 2 हजार रुपये, 31 से 60 दिन के विलम्ब पर 5 हजार रुपये, 60 से 90 दिन के विलम्ब पर 10 हजार रुपये शुल्क वसूला जायेगा तथा 90 दिन से अधिक के विलम्ब पर रेरा कानून के अनुसार पेनाल्टी लगाई जायेगा।



इसी प्रकार, प्रोजेक्ट के पूर्ण करने की समयावधि बढ़ाने हेतु 3 माह के लिये बेसिक फीस का 25 प्रतिशत, 3 से 6 माह के एक्सटेंशन हेतु बेसिक फीस का 50 प्रतिशत तथा 6 माह से एक वर्ष के एक्सटेंशन हेतु बेसिक फीस के बराबर शुल्क लिया जायेगा।









- डॉ. नवीन जोशी
Tags :