🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में वृति कर की नई दरें प्रभावशील

👤
Admin
👁 3622 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में वृति कर की नई दरें प्रभावशील
13 अगस्त 2018। वर्षाकालीन सत्र में पारित मप्र वृत्ति कर संशोधन विधेयक को मंजूर करने के कारण बनी है। ये नई दरें गत 1 अप्रैल 2018 से प्रभावशील की गई हैं।



नये कानून के अनुसार, अब ऐसे नियोजन जिनमें व्यक्ति का वार्षिक वेतन या मजदूरी 2 लाख 25 हजार रुपये से अधिक नहीं है, उस पर कोई वृत्ति कर नहीं लगेगा जबकि जिनका वार्षिक वेतन या मजदूरी 2 लाख 25 हजार रुपये से अधिक किन्तु 3 लाख रुपये से अधिक नहीं है, पर वृत्ति कर 1500 रुपये या 125 रुपये प्रति माह लगेगा। इसी प्रकार जिनका सालाना वेतन 3 लाख रुपये से अधिक किन्तु 4 लाख रुपये से अधिक नहीं है, पर 2 हजार रुपये या ग्यारह माह तक प्रति माह 166 रुपये एवं बारहवें माह में 174 रुपये वृत्ति कर लगेगा।

जिनका सालाना वेतन या मजदूरी 4 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें 2500 रुपये वृत्ति कर देना होगा या ग्यारह माह तक 208 रुपये प्रति माह एवं बारहवें माह 212 रुपये वृत्ति कर देना होगा।



इससे पहले 1 लाख 80 हजार रुपये सालाना वेतन या मजदूरी पर कोई वृत्ति कर नहीं लगता था तथा 1 लाख 80 हजार रुपये से ज्यादा वेतन या मजदूरी पर 2500 रुपये वृत्ति कर लगता था।



माल या सेवा के विक्रय पर वृत्ति कर की नई दरें :

अब जो व्यापारी वेट या जीएसटी में रजिस्टर्ड हैं एवं माल व सेवा का विक्रय करते हैं, उन पर 20 लाख रुपये सालाना टर्न ओवर पर कोई वृत्ति कर नहीं लगेगा तथा 20 लाख रुपये से अधिक सालाना टर्न ओवर पर 2500 रुपये वृत्ति कर वसूला जायेगा। पहले व्यापारियों पर 50 हजार रुपये सालाना आय पर कोई वृत्ति कर नहीं लगता था तथा 50 से 60 हजार रुपये सालाना आय पर 1 हजार रुपये, 60 से 1 लाख 20 हजार रुपये सालाना आय पर 1500 रुपये तथा 1 लाख 20 हजार रुपये से अधिक सालाना आय पर 2500 रुपये वृत्ति कर लगता था।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्री ने अपने सालाना बजट को पेश करने के दौरान वृत्ति कर की नई दरों की घोषणा की थी जिस पर विधानसभा में संशोधन विधेयक पास हुआ और अब राज्यपाल के हस्ताक्षर होने से ये नई दरें प्रभावशील हो गई हैं।





- डॉ. नवीन जोशी
Tags :