🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

हैकरों ने 2 दिनों में पुणे के कॉस्मोस बैंक से 94 करोड़ रुपये उड़ाए

👤
Admin
👁 3263 व्यूज
📍 पुणे
हैकरों ने 2 दिनों में पुणे के कॉस्मोस बैंक से 94 करोड़ रुपये उड़ाए
14 अगस्त 2018। संदिग्ध हैकरों ने यहां से कॉस्मोस बैंक से 94.42 करोड़ रुपये उड़ा लिए, जिसे अलग-अलग घरेलू और विदेशी बैंकों के खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। यह बैंक देश का दूसरा सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा कोऑपरेटिव बैंक है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 11 अगस्त और 13 अगस्त को कनाडा, हॉन्ग कॉन्ग और भारत के कुछ एटीएम समेत कुल 25 एटीएम से फर्जी तरीके से ट्रांजैक्शन किए गए।



बैंक का कहना है कि यह साइबर हमला उसके कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) पर नहीं हुआ है, बल्कि वीजा और रुपे डेबिट कार्डों के पेमेंट गेटवे को निशाना बनाा गया है। बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि इस साइबर हमले से किसी भी कस्टमर को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, पूरे नुकसान को बैंक खुद वहन करेगा।



कॉस्मोस बैंक से अधिकारियों द्वारा चतुरशृंगी पुलिस थाने में लिखवाई गई एफआईआर के अनुसार, बैंक 2 बार शनिवार और रविवार को साइबर हमले का शिकार हुआ। शिकायत में कहा गया है कि पहला हमला 11 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे के बीच हुआ, जबकि 13 अगस्त को साइबर हमला सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब हुआ। इससे बैंक के गणेशखंड मार्ग स्थित मुख्यालय में काम प्रभावित हुआ।



एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि साइबर हमले के दौरान बैंक के मुख्यालय के सर्वर से हमलावरों ने ग्राहकों के वीजा और रुपे डेबिट कार्ड की जानकारियां भी उड़ा ली। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, हैकर्स ने 12,000 वीजा कार्ड ट्रांजैक्शन के माध्यम से 78 करोड़ रुपये हॉन्ग कॉन्ग समेत अन्य देशों के बैक खातों में भेज दिए।



पुलिस ने बताया कि 2.50 करोड़ रुपये की रकम को 2,849 ट्रांजैक्शंस के माध्यम से देश के विभिन्न बैंकों के विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। इससे पहले कि बैंक इन हमलों पर कुछ कर पाता। हैकरों ने सोमवार (13 अगस्त) को ताजा हमले में स्विफ्ट ट्रांजैक्शन के माध्यम से 13.92 करोड़ रुपये हॉन्ग कॉन्ग की हैंगसेंग बैंक के एएलएम ट्रेडिंग लिमिटेड के खाते में स्थानांतरित कर दिए और उसके तुरंत बाद उस रकम को खाते से निकाल लिया गया।





(इनपुट: PTI और IANS)
Tags :