🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

चुनाव के समय आयोजित होगा राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव

👤
DD
👁 2145 व्यूज
📍 Bhopal
चुनाव के समय आयोजित होगा राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव
28 अगस्त 2018। इस साल विधानसभा आम चुनावों के समय राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन प्रदेश के चार अभ्यारण्यों में होगा। 1 व 2 दिसम्बर 2018 को बांधवगढ़ जिला उमरिया तथा कान्हा जिला मंडला तथा 7 व 8 दिसम्बर 2018 को मढ़ई जिला होशंगाबाद तथा पेंच जिला सिवनी में आयोजित होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय ने समय सारिणी जारी कर दी है।



राज्य स्तरीय मोगली उत्सव हेतु जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर प्रत्येक जिले से प्रथम स्थान प्राप्त कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग से एक-एक छात्र तथा एक-एक छात्रा का चयन किया जायेगा। किस जिले के छात्र-छात्रायें कौन से राष्ट्रीय अभ्यारण्य में राज्य स्तरीय आयोजन में सहभागिता करेंगे, इस हेतु लोक शिक्षण कार्यालय अलग से निर्देश जारी करेगा।



मोगली उत्सव हेतु शाला स्तर पर 25 अगस्त 2018 से तथा जनशिक्षा केंद्र स्तर पर 7 सितम्बर 2018 से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। विकासखण्ड स्तर पर 24 सितम्बर 2018 को लिखित प्रश्न पत्र से स्पर्धा होगी। जिला स्तर पर 27 सितम्बर 2018 को प्रश्न मंच आयोजित किये जायेंगे।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि पहले सिर्फ सिवनी जिले के पेंच अभ्यारण्य में राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव आयोजित होता था परन्तु गत वर्ष से इसे अन्य अभ्यारण्यों में भी किया जा रहा है। यदि विधानसभा आम चुनावों के कारण अधिकारियों, शिक्षकों आदि की ड्यूटी लगने की समस्या आयेगी तो इस तिथि को बदल दिया जायेगा।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :