🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर चुके विधान सभा कर्मियों को विदाई

👤
PDD
👁 2686 व्यूज
📍 Bhopal
अधिवार्षिकी-आयु पूर्ण कर चुके विधान सभा कर्मियों को विदाई
31 अगस्‍त 2018। मध्‍यप्रदेश विधान सभा सचिवालय की सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए जमादार भूरालाल जोशी, नवाब खान तथा दफ्तरी दौलतराम को विधान सभा के समिति कक्ष में समारोह पूर्वक विदाई दी गई।



इस अवसर पर प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्तों को शॉल-श्रीफल एवं स्‍मृति-चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानित किया। विदाई अवसर पर अपने उदबोधन में प्रमुख सचिव श्री सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों ने सचिवालय में अपनी सेवाएं पूर्ण लगन, कर्मठता एवं ईमानदारी से देते हुए सदैव सौम्‍य एवं शालीन व्‍यवहार का परिचय दिया है। श्री सिंह ने सेवानिवृत्तों के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की। अपर सचिव पी.एन. विश्‍वकर्मा द्वारा कार्यक्रम में आभार व्‍य‍क्‍त किया गया। विदाई कार्यक्रम में विधान सभा सचिवालय के अनेक अधिकारी, कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्तों के परिवारजन उपस्थित थे।



Tags :