🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कांग्रेस का यू-टर्न: टिकट के लिए सोशल मीडिया के अपने ही फरमान को किया निरस्त

👤
डिजिटल डेस्क
👁 3021 व्यूज
📍 Bhopal
कांग्रेस का यू-टर्न: टिकट के लिए सोशल मीडिया के अपने ही फरमान को किया निरस्त
8 सितंबर 2018। कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया से सम्बंधित ममेरे द्वारा जारी निर्देश निरस्त किया जाता है.



मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपने उस फरमान को निरस्त कर दिया है जिसमें उसने कहा था कि विधानसभा चुनाव में टिकट उन्हीं को दिया जाएगा जो फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय होंगे. कांग्रेस ने फॉलोअर्स की संख्या भी तय कर दी है. और इसके लिए 15 सितंबर की समय सीमा तय की थी.



कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया से सम्बंधित मेरे द्वारा जारी निर्देश निरस्त किया जाता है.







दरअसल, टिकट के दावेदारों के साथ ही वर्तमान विधायक और प्रदेश पधादिकरियों से भी सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता की रिपोर्ट मांगी गई थी और यह बताया गया है कि उनकी सोशल मीडिया में पकड़ मजबूत होनी चाहिए. फेसबुक पेज पर 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स जबकि ट्विटर पर पांच हज़ार फॉलोअर्स होने चाहिए. इसके अलावा वॉट्सएप के ग्रुप भी होने चाहिए. जिसमें बूथ लेवल के कार्यकर्ता जुड़े हों.



बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ अपनी ही सोशल मीडिया टीम से नाराज हो गए थे. पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अपनी सोशल मीडिया टीम से नाखुशी जाहिर की है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम सोशल मीडिया पर बीजेपी से कमजोर हैं.
Tags :