🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

नशे की वजह से मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं महिलाओं पर अपराध, रिसर्च में ख़ुलासा

👤
डिजिटल डेस्क
👁 3278 व्यूज
📍 Bhopal
नशे की वजह से मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं महिलाओं पर अपराध, रिसर्च में ख़ुलासा
8 सितंबर 2018। सीआईडी की रिपोर्ट में ये बात सामने आयी कि शराब के नशे और मादक पदार्थ का सेवन करने की वजह से महिला विरोधी गंभीर अपराध हुए. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अश्लील साहित्य सामग्री, अश्लील सीडी, वीडियो क्लिप के प्रचलन भी महिलाओं पर ज़्यादती और अपराध की बड़ी वजह हैं.



मध्य प्रदेश पुलिस की रिसर्च में महिला अपराधों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिसर्च के मुताबिक शराब के नशे की वजह से महिलाओं के साथ सनसनीख़ेज और गंभीर अपराध होते हैं. हालांकि महिला अपराधों के पीछे और भी दूसरे कई कारण सामने आए हैं.



प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों पर अंकुश लगाने और उनके पीछे के कारणों को जानने के लिए मध्य प्रदेश की सीआईडी ने अध्ययन किया था. सीआईडी ने 2018 के शुरुआती महीने में महिलाओं के विरुद्ध हुए कुछ सनसनीखेज और गंभीर अपराधों पर रिसर्च की थी.



इन अपराधों में केस डायरी से लेकर आरोपियों के बयानों की पड़ताल की गई. इन केस स्टडी में कई चौंकाने वाले ख़ुलासे हुए. सीआईडी की रिपोर्ट में ये बात सामने आयी कि शराब के नशे और मादक पदार्थ का सेवन करने की वजह से महिला विरोधी गंभीर अपराध हुए. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अश्लील साहित्य सामग्री, अश्लील सीडी, वीडियो क्लिप के प्रचलन भी महिलाओं पर ज़्यादती और अपराध की बड़ी वजह हैं.



इस रिसर्च के बाद सीआईडी ने स्थानीय पुलिस की मदद से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया. एक महीने तक चले विशेष अभियान में अवैध शराब और मादक पदार्थों के परिवहन और उन्हें विक्रय करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस ने सायबर कैफे, इंटरनेट कैफे, कम्प्यूटर शॉप, मोबाइल शॉ और अश्लील साहित्य बेचने वाली शॉप पर दबिश भी दी.



पुलिस ने 310 प्रकरणों में 325 आरोपियों पर कार्रवाई की. बड़ी मात्रा में कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सीडी और कम्प्यूटर उपकरण ज़ब्त किए. इसके साथ ही अश्लील चित्र और अश्लील पुस्तकें बरामद की गयीं. मोबाइल पर अश्लील वीडियो-मैसेज भेजने वाले, अश्लील किताबें और चित्र बेचने वालों पर भी कार्रवाई की गयी.



प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर सियासत भी होती है. सरकार पर सवाल भी खड़े होते हैं. पुलिस सिस्टम पर निशाना साधा जाता है.ये सब कुछ होने के बावजूद प्रदेश में महिलाओं से जुड़े गंभीर और सनसनीख़ेज अपराधों में कमी नहीं आई है.
Tags :