🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राहुल गांधी के बाद अब दिग्विजय सिंह जाएंगे कैलाश मानसरोवर!

👤
Admin
👁 3313 व्यूज
📍 Bhopal
राहुल गांधी के बाद अब दिग्विजय सिंह जाएंगे कैलाश मानसरोवर!
10 सितंबर 2018। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कैलाश मानसरोवर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि, मुझे भी इस यात्रा पर जाना चाहिए, हो सकता है अगले साल



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हाल ही में संपन्न हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद अब अटकलें लग रही हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा सकते हैं.



दरअसल, दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कैलाश मानसरोवर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे भी इस यात्रा पर जाना चाहिए, हो सकता है अगले साल'. इस ट्वीट के दिग्विजय की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि उनसे इस यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'इंशाअल्लाह क्यों नहीं.'











गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर थे. राहुल वहां से लगातार सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा की जानकारी दे रहे थे और कैलाश पर्वत और झील की तस्वीरें शेयर कर रहे थे.



राहुल गांधी की यात्रा और वहां की तस्वीरों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा थी. इस दौरान राहुल गांधी का एक ट्वीट भी खूब चर्चा में रहा जिसमें उन्होंने लिखा था कि इस धार्मिक यात्रा पर वही व्यक्ति जाता है जिसे बुलावा आता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह इसका अवसर पाकर बहुत खुश हैं.



राहुल ने ट्वीट कर कहा था, 'जब बुलावा आता है तभी कोई व्यक्ति कैलाश जाता है. मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मुझे यह अवसर मिला और इस सुंदर यात्रा में जो देखूंगा, उसे आप लोगों के साथ साझा कर सकूंगा'



Tags :