🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

न्यायिक अधिकारियों के उपचार हेतु निजी अस्पताल अधिसूचित

👤
PDD
👁 1821 व्यूज
📍 Bhopal
न्यायिक अधिकारियों के उपचार हेतु निजी अस्पताल अधिसूचित
24 सितंबर 2018। राज्य सरकार ने प्रदेश में सेवारत एवं सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के उपचार हेतु निजी अस्पताल अधिसूचित किये हैं। ये निजी अस्पताल नये हैं तथा पहले जिन निजी अस्पतालों को अधिसूचित किया गया था उनमें भी उपचार कराया जा सकेगा।



अब न्यायिक अधिकारी एवं उनका परिवार भोपाल के चार निजी अस्पतालों यथा एसएसजी हास्पिटल अरेरा कालोनी, दिव्या एडवांस ईएनटी क्लीनिक ई-7 अरेरा कालोनी, स्माइल केयर डेन्टल क्लीनिक पिंक टावर रायसेन रोड तथा सेन्टर फार स्किन डिजीज अरेरा कालोनी में उपचार सरकार के व्यय पर करा सकेंगे। इसके लिये इन अस्पतालों के पैकेज तय किये गये हैं।



ज्ञातव्य है कि 14 अप्रैल,2017 को राज्य सरकार ने भोपाल के तीन निजी अस्पताल यथा सिध्दांता रेडक्रास हास्पिटल, आकृति नेचर क्योर हास्पिटल एवं सुनेत्र आई केयर सेंटर हास्पिटल एवं जबलपुर का डा. अश्विनी कुमार त्रिवेदी डेन्टल क्लीनिक निर्धारित किये थे। इसी प्रकार, 22 अगस्त,2014 को भोपाल के चार निजी अस्पताल यथा हजेला हास्पिटल कोटरा, मनोरिया हार्ट एवं क्रिटिकल केयर हास्पिटल चूना भट्टी, बंसल हास्पिटल शाहपुरा एवं नर्मदा ट्रामा सेंटर अरेरा कालोनी एवं इंदौर का टोटल डायबिटिज हार्मोन इन्स्टीट्यूट एवं सहज हास्पिटल निर्धारित किये थे।



इसी प्रकार, 7 दिसम्बर, 2012 को दस निजी अस्पताल उपचार हेतु अधिसूचित किये थे। इनमें शामिल हैं :

भोपाल का अग्रवाल हास्पिटल अरेरा कालोनी, ग्लोबल लिवर एवं गैस्ट्रो एन्टेरोलाजी हास्पिटल अरेरा कालोनी,

डा. चावला विजन केयर एण्ड रिसर्च सेंटर अरेरा कालोनी, कृष्णा डायबिटिक क्लीनिक एवं एजुकेशनल रिसर्च सेंटर साउथ टीटी नगर, डा. लाल पैथलेब्स एमपी नगर, जेके हास्पिटल एण्ड मेडिकल रिसर्च सेंटर कोलार रोड एवं भोपाल केयर हास्पिटल इमामबाड़ा, इंदौर का सिनर्जी हास्पिटल विजय नगर, ग्वालियर का अग्रवाल हास्पिटल एण्ड रिसर्च इन्स्टीट्यूट चेतकपुरी एवं बैतूल का श्री जी गाडेकर हास्पिटल इटारसी रोड सदर।



विभागीय अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार समय-समय पर सेवरात एवं सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के उपचार हेतु निजी अस्पताल अधिसूचित करती है। पहले के अधिसूचित अस्पतालों के अलावा और चार नये निजी अस्पताल जोड़े गये हैं।



Tags :