🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना कार्यशाला नई दिल्ली में सम्पन्न

👤
PDD
👁 2590 व्यूज
📍 Bhopal
राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना कार्यशाला नई दिल्ली में सम्पन्न
मध्यप्रदेश विधानसभा की ऑनलाइन प्रक्रिया की हुई सराहना

26 सितंबर 2018। भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना पर 24 एवं 25 सिंतबर को दो दिवसीय कार्यशाला संसद भवन, परिसर नई दिल्ली में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया । इस परियोजना का क्रियान्वयन देश के समस्त प्रदेशों की विधानसभा एवं केंद्रशासित राज्यों में होना है।यह परियोजना केंद्र प्रवर्तित योजना के तहत प्रदेशों में लागू होगी।



मध्यप्रदेश विधानसभा से प्रमुख सचिव ए. पी.सिंह के नेतृत्व में विधानसभा के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्यशाला में भागीदारी की।



कार्यशाला में श्री सिंह द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा में कंप्यूटरीकरण एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई तथा ई विधान परियोजना के क्रियान्वयन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने प्रमाण पत्र वितरित किये।



Tags :