🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कैबिनेट का फैसला: 60,000 अतिथि शिक्षकों का मानदेय होगा दोगुना

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2162 व्यूज
📍 Bhopal
कैबिनेट का फैसला: 60,000 अतिथि शिक्षकों का मानदेय होगा दोगुना
01 अक्टूबर 2018। अतिथि शिक्षकों का मानदेय अब बढ़कर 5000, 7000 और 9000 हो जाएगा। कैबिनेट ने मध्यान्ह भोजन बनाने वाले कर्मचारियों की मानदेय को भी दोगुना कर दिया है। अब रसोइओं को 1000 की जगह 2000 प्रति माह का बेतन मिलेगा।



सोमवार को हुए कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। प्रदेश के 60,000 अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना करने के साथ ही डॉक्टरों का बेतन भी बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में दतिया नगर पालिका को नगर निगम बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।



चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने शिक्षक, डॉक्टर, किसान सहित कई वर्गों को एक साथ साधने की कोशिश की है। स्कूलों में पढ़ाने वाले करीब 60,000 अतिथि शिक्षकों का मानदेय दोगुना करने के फैसले से अतिथि शिक्षक काफी खुश हैं। अतिथि शिक्षकों का मानदेय अब बढ़कर 5000, 7000 और 9000 हो जाएगा। कैबिनेट ने मध्यान्ह भोजन बनाने वाले कर्मचारियों की मानदेय को भी दोगुना कर दिया है। अब रसोइओं को 1000 की जगह 2000 प्रति माह का बेतन मिलेगा।



सतना में एक मेडिकल कॉलेज बनाने, दतिया और भिंड नगर पालिका को नगर निगम बनाने, ओलंपिक पदक विजेताओं को सब इन्स्पेक्टर बनाने की घोषणा की गई है। साथ ही प्रदेश के 29 जिलों में 38 नई तहसीलों के गठन को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में हार्टिकल्चर कॉलेज और विमानन विभाग की मध्य प्रदेश वायु संपर्क नीति 2018 को मंजूरी मिली है।

Tags :