🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में 5 सूचना आयुक्त नियुक्त, बीजेपी और संघ के करीबियों को तरजीह

👤
डिजिटल डेस्क
👁 2347 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में 5 सूचना आयुक्त नियुक्त, बीजेपी और संघ के करीबियों को तरजीह
राज्य सरकार ने ये सारी नियुक्तियां नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को दरकिनार कर की हैं



02 अक्टूबर 2018। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से एन पहले 5 सूचना आयुक्त नियुक्त किए गए हैं. पूर्व डीजी सुरेंद्र सिंह, आर के माथुर, अरुण पांडेय, डीपी अहिरवार और विजय मनोहर तिवारी को सूचना आयुक्त बनाया गया है. नियुक्ति में बीजेपी और संघ के करीबियों को तरजीह दी गयी है.



राज्य सरकार ने पांच सूचना आयुक्त नियुक्त किए हैं. रिटायर्ड आईएएस अफसर अरुण पांडेय, सीएम सचिवालय में पदस्थ आर.के. माथुर, रिटायर्ड IPS अफसर सुरेंद्र सिंह, और संघ के करीबी पत्रकार विजय मनोहर तिवारी को सूचना आयुक्त बनाया गया है. इनके साथ पांचवे सूचना आयुक्त रिटायर्ड आईएएस अफसर डी पी अहिरवार होंगे.



सूचना आयुक्त के खाली आठ में से पांच पदों पर नियुक्ति की गयी है. चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य सरकार ने ये हड़बड़ी में ये नियुक्तियां की हैं. सूचना आयुक्त रिटायर्ड आईएएस अरुण पांडेय मंत्री राजेंद्र शुक्ल के रिश्तेदार हैं. जबकि आर.के.माथुर सीएम के ओएसडी हैं. पत्रकार विजय मनोहर तिवारी संघ के करीबी हैं. इनके साथ सपाक्स से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे रिटायर्ड आईएएस अफसर डी पी अहिरवार और रिटायर्ड आईपीएस अफसर सुरेंद्र सिंह अब सूचना आयुक्त होंगे.



सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए तीन बार बैठकें हुईं, लेकिन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह इनमें से एक में भी शामिल नहीं हुए. जिसके बाद सीएम शिवराज ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सहमति के बाद नियुक्ति का फैसला किया.
Tags :