🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

चित्रकूट से शुरू हुई कांग्रेस की राम वन गमन पथ यात्रा

👤
डिजिटल डेस्क
👁 1963 व्यूज
📍 Bhopal
चित्रकूट से शुरू हुई कांग्रेस की राम वन गमन पथ यात्रा
जिला संगठन के अध्यक्ष के अलावा कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया. यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस के नेता तक नहीं पहुंचे



02 अक्टूबर 2018। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के राम वन गमन पथ यात्रा का आरम्भ सतना के चित्रकूट से हुई. यह यात्रा स्थानीय कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के नेतृव में यात्रा की शुरुआत हुई. कांग्रेस पार्टी राम पथ के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने की रणनीति के तहत यह यात्रा निकाल रही मगर यात्रा की शुरुआत वैसी नजर नहीं आई जैसी उम्मीद की जा रही थी.



दरअसल, यात्रा में कांग्रेस जिला संगठन के अध्यक्ष के अलावा कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया. यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस के नेता तक नहीं पहुंचे. कांग्रेस पार्टी ने पूर्व घोषणा के तहत यात्रा निकाली तो लेकिन न वो जोश दिख रहा और न ही भीड़.



यात्रा की शुरुआत कामता नाथ के प्रथम मुखारविंद से पूजा अर्चना कर शुरू हुई, रामघाट, सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी, स्फटिक सिला, हनुमानधारा जाएगी. यात्रा मंगलवार रात चित्रकूट में ही रहेगी. वहीं बुधवार सुबह कांग्रेस घोषणा पत्र निर्माण समित के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह चित्रकूट से यात्रा लेकर विरसिंगपुर के लिए रवाना होंगे.



यात्रा में चित्रकूट के साधु संत के साथ स्थानीय नेता शामिल होंगे. राम पथ गमन के लिए रथ तैयार किया गया है जो लोगों के आकर्षण का विषय है, लेकिन भीड़ नदारद है. दरअसल चर्चा है कि मामा राजेन्द्र सिंह और भांजा अजय सिंह राहुल के बीच जारी शीत युद्ध का असर इस यात्रा में देखने को मिल रहा. रामपथ गमन यात्रा राजेन्द्र सिंह समर्थक की अगुआई में हो रही ऐसे में अजय सिंह समर्थक दूर हैं.



Tags :