🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें, 31 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

👤
Admin
👁 17842 व्यूज
📍 1
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें, 31 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
मानसून की बारिश ने इस बार समूचे मध्य प्रदेश को तरबतर कर दिया है. हालात ये है कि बीते दो महीने से एमपी के लगभग हर जिले से बाढ़ की खबरें आ रही हैं. रविवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एमपी के 31 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि 18 जिलों में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गई है.जिन जिलों में 20 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है, उनमें जबलपुर, कटनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, खण्डवा, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद और बैतूल शामिल हैं.एमपी में इस साल बाढ़ और बारिश से 3 लाख 80 हजार के लगभग लोग प्रभावित हुए हैं. इस साल बारिश और बाढ़ के कारण 102 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. एमपी सरकार के मिले आंकड़ों के मुताबिक, बारिश से 2638 मकान पूरी तरह और 38 हजार 641 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं.
Tags :