🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा, भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल को मंजूरी

👤
PDD
👁 4369 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश के लिए मोदी सरकार ने खोला पिटारा, भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल को मंजूरी
3 अक्टूबर 2018। मोदी कैबिनेट में मंजूर हुए प्रस्ताव के मुताबिक भोपाल में 27.87 किलोमीटर लंबे मेट्रो रेल रुट पर 6 हजार 941 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि इंदौर रेल मेट्रो पर 7 हजार पांच सौ करोड़ की लागत आएगी.



विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए पिटारा खोल दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट ने भोपाल और इंदौर के लिए मेट्रो परियोजना की मंजूरी दे दी है. इसकी कुल लागत 14441करोड़ की है. इस परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है.



मोदी कैबिनेट में मंजूर हुए प्रस्ताव के मुताबिक भोपाल में 27.87 किलोमीटर लंबे मेट्रो रेल रुट पर 6 हजार 941 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि इंदौर रेल मेट्रो पर 7 हजार पांच सौ करोड़ की लागत आएगी. मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बीस फीसदी राशि केंद्र और बीस फीसदी राशि राज्य सरकार खर्च करेगी. जबकि साठ फीसदी राशि लोन के जरिए जुटाया जाएगा.



कैबिनेट में मंजूरी के बाद अगले चार साल में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पूरा होगा. चुनाव से पहले शिवराज सरकार मेट्रो का भूमिपूजन कर दो बड़े शहरों की बड़ी आबादी को फीलगु़ड कराने की कोशिश में है. वहीं सीएम शिवराज ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी पर पीएम मोदी का आभार जताया है.

Tags :