🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को एक चरण में होगा मतदान, आचार संहिता लागू

👤
डिजिटल डेस्क
👁 4728 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को एक चरण में होगा मतदान, आचार संहिता लागू
06 सितंबर 2018। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. आगामी चुनाव के मद्देनजर भी दोनों पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. दोनों ही बड़ी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस समय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं



मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों के लिए चुनाव आयोग ने चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर और मिजोरम की 40 सीटों के लिए एक साथ 28 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी. वहीं चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आचार संहिता लग गई है.



इसके अलावा तेलंगाना और राजस्थान में एक साथ 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. पांचो राज्यों में वोटों की गिनती एक साथ 11 दिसंबर को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में आज से यानी 6 अक्टूबर से ही चुनावी आचार संहिता लागू हो जाएगी. चारों राज्यों में चुनाव की पूरी प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी.



तेलंगाना में चुनाव को लेकर ओपी रावत ने कहा कि इलेक्शन रोल के अपडेशन में देरी के चलते फिलहाल तेलंगाना में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना चुनाव की तारीखों की घोषणा 12 अक्टूबर को की जाएगी.



इससे पहले ये सूचना थी कि सोमवार या मंगलवार तक इस संबंध में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला सकता है और तारीखों की घोषणा कर सकता है. लेकिन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.



बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. आगामी चुनाव के मद्देनजर भी दोनों पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. दोनों ही बड़ी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस समय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं.

Tags :