🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की 22 प्रत्याशियों की पहली सूची

👤
PDD
👁 2251 व्यूज
📍 Bhopal
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की 22 प्रत्याशियों की पहली सूची
08 अक्टूबर 2018। कांग्रेस की गठबंधन की कोशिश पर विराम लगाते हुए पार्टी ने साफ कहा कि वो अब मध्य प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी औऱ सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी.



गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में उसने 22 प्रत्याशी घोषित किए हैं. जीजीपी ने एलान किया है कि कांग्रेस ने उसे गुमराह किया. इसलिए कांग्रेस से वो समझौता नहीं करेगी. प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी.



जीजीपी ने कटंगी से अनिल ध्रुर्वे, वारासिवनी से फुलोवन उइके, लांजी से अनाराम ढोक, परसवाड़ा से दरबू सिंह उइके को टिकट दिया है. पार्टी ने बालाघाट से सरिता मर्सकोले, बिछिया से कमल टेकाम, डिंडौरी से गंगा सिंह पट्टा, शाहपुरा से रणजीत सिंह मरावी, कोतमा से राम खिलावन को प्रत्याशी बनाया है.



चुरहट से राजीव कुमार, सीधी से फतेह बहादुर सिंह, देवसर से सुरेश प्रजापति, बड़वारा से अरविंद सिंह टेकाम, कटनी से श्याम भूमिया, शाहपुर से रामेश्वर मौर्य, होशंगाबाद से गणेश गौंड, पिपरिया से नन्हेलाल वंशकार और टिमरनी से शर्मिला उइके को मैदान में उतारा है.



जीजीपी ने अमरवाड़ा से मनमोहन शाह वट्टी, चौराई से परदेसी हरताप शाह तिरंगाम, सौंसर से रामेश्वर कौवड़ेती, घोड़ाडोंगरी से कौशल किशोर परते को टिकट दिया है.



प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ ही बसपा और सपा के बाद अब गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी ने भी कांग्रेस को बाय-बाय कर दी है. कांग्रेस की गठबंधन की कोशिश पर विराम लगाते हुए पार्टी ने साफ कहा कि वो अब मध्य प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी औऱ सभी 230 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी.



जीजीपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमें गुमराह किया. पार्टी उपाध्यक्ष दरबू सिंह उइके ने कहा, हमने 11 सीटें उनसे मांगी थीं, लेकिन कांग्रेस लगातार हमें टाल रही थी.





Tags :