🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मायावती की नाराजगी के बाद राहुल गांधी अब मप्र में खेलेंगे ये 'मास्टर स्ट्रोक'

👤
Admin
👁 4470 व्यूज
📍 Bhopal
मायावती की नाराजगी के बाद राहुल गांधी अब मप्र में खेलेंगे ये 'मास्टर स्ट्रोक'
08 अक्टूबर 2018। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 15 और 16 अक्टूबर को मालवा दौरा लगभग तय हो गया था, लेकिन इंदौर, देवास और उज्जैन में चुनावी माहौल बनाने के लिए रखी गई सभा और रोड शो में भीड़ जुटा पाने में असमर्थता के चलते उनकी यात्रा कैंसिल कर दी गई थी.



मध्य प्रदेश में गठबंधन को लेकर मायावती की नाराजगी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब नया 'मास्टर स्ट्रोक' खेलने की तैयारी में हैं. दरअसल, राहुल गांधी के मालवा दौरे पर कांग्रेस 'सोशल इंजीनियरिंग' का फार्मूला अपनाने जा रही है. यही कारण है कि राहुल गांधी जहां एक ओर परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे, तो वहीं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू का भी दौरा करेंगे.



दरअसल, पिछले 15 साल से विपक्ष में बैठी कांग्रेस की नजरें बीजेपी के गढ़ मालवा पर टिकी हैं. यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मालवा दौरे के दौरान सवर्णों और दलितों को साधने की रणनीति पर काम किया जा रहा है. इसके लिए जहां एक ओर राहुल गांधी को जानापाव ले जाने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर आंबेडकर की जन्मस्थली महू भी वो जाएंगे. (इसे पढ़ें- मायावती के अड़ि‍यल रुख से एमपी में भाजपा को मिल सकता है लाभ: कमलनाथ)



राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय कपूर ने जानापाव और महू पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया. कपूर ने जानापाव में मंदिर की व्यवस्था देखने वाले ब्राह्मणों की समिति के साथ बैठकर भोजन किया. इस दौरान हेलीपेड बनाने की व्यवस्था को भी देखा. इसके बाद उन्होने महू में भी तैयारियों का जायजा लिया.



कुल सीटें - 66

सामान्य-35, अनुसूचित जनजाति-22, अनुसूचित जाति 9

बीजेपी के पास सामान्य 32, एसटी 16, एससी 09

कांग्रेस के पास सामान्य 03, एसटी 06, एससी 00



वहीं बीजेपी राहुल गांधी के दौरे के दौरान सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को फ्लॉप बता रही है. बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता का कहना है, 'राहुल गांधी का में कोई प्रभाव ही नहीं है. बीजेपी ने सभी समाज के कल्याण के जितने काम किए हैं, उतने काम आज तक के इतिहास में किसी ने नहीं किए. अब चुनाव आ गए हैं, इसलिए वो भी आ रहे हैं अगर पहले आते तो लोगों को भी लगता कि उनकी जानापाव और महू में आस्था है.'



हालांकि इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 15 और 16 अक्टूबर को मालवा अंचल का दौरा लगभग तय हो गया था, लेकिन इंदौर, देवास, उज्जैन में चुनावी माहौल बनाने के लिए रखी गई सभा और रोड शो में भीड़ जुटा पाने में नेताओं की असमर्थता के चलते उनकी यात्रा कैंसिल कर दी गई थी. अब नए सिरे से उनका दौरा बनाया गया है और अब वे 25 और 26 अक्टूबर को इंदौर, उज्जैन, देवास, धार और झाबुआ के दौरे पर जाएंगे.

Tags :