🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

फिर बैठी कांग्रेस की छानबीन समिति, मैराथन बैठक में प्रत्याशियों के लिए मंथन

👤
डिजिटल डेस्क
👁 1659 व्यूज
📍 Bhopal
फिर बैठी कांग्रेस की छानबीन समिति, मैराथन बैठक में प्रत्याशियों के लिए मंथन
09 अक्टूबर 2018। कांग्रेस छानबीन समिति की मैराथन बैठक के बाद भी प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बन पायी है. अब समिति लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी बैठेगी.



मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम फिलहाल फाइनल नहीं हो पाए हैं. छानबीन समिति की दिल्ली में आज लगातार दूसरे दिन भी बैठक हो रही है. उम्मीद की जा रही है कि 11 अक्टूबर तक नाम तय कर लिए जाएंगे.



समिति की आज दिल्ली में लगातार दूसरे दिन बैठक हुई. सुबह बैठक शुरू हुई जो 3 घंटे चली. लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया. लंच के बाद नेता फिर बैठे. बताया जा रहा है कि 150 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो चुकी है. अब बाकी के लिए माथापच्ची हो रही है.



लगातार दूसरे दिन कांग्रेस के वॉर रूम में बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि उम्मीदवारों से संबंधित कुछ जानकारी चाहिए थे. उम्मीदवारों को इसकी ख़बर दी गयी है. उनसे जानकारी मिलते ही काम आगे बढ़ जाएगा. कमलनाथ ने बताया कि बैठक बुधवार को भी होगी. उम्मीदवारों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पार्टी जल्द ही नाम तय कर लेगी.



राज्य के प्रभारी दीपक बावरिया ने बताया कि करीब 150 सीटों पर चर्चा हो चुकी है. उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने का काम तेज़ी से चल रहा है और 11 अक्टूबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा.



इससे पहले सोमवार को भी समिति की मैराथन बैठक हुई थी. सुबह से शुरू हुई बैठक देर रात ख़त्म हुई थी, लेकिन प्रत्याशी के नाम तय नहीं हो पाए थे. मंगलवार सुबह से फिर समिति के सदस्य बैठे और विचार शुरू हुआ.



बैठक में समिति अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, प्रचार समिति अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद हैं.
Tags :