🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सिवनी-छिन्दवाड़ा सीमा पर 42 लाख रूपये की चाँदी जप्त

👤
PDD
👁 1855 व्यूज
📍 Bhopal
सिवनी-छिन्दवाड़ा सीमा पर 42 लाख रूपये की चाँदी जप्त
12 अक्टूबर 2018। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश जाटव ने बताया है कि सिवनी-छिंदवाड़ा सीमा पर एसएसटी ने इनोवा वाहन से लगभग 42 लाख रूपये कीमत की 107 किलो चाँदी के जेवर जप्त किये हैं। एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में जाँच के बाद मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। राजगढ़ जिले में 2 पिस्टल एक मैगजीन तथा 15 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किये गये हैं। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।



सिंगरौली-बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर इंडिका कार क्रमांक UP-64 R-7904 को चैकिंग के दौरान रोकने पर वाहन चालक वाहन खड़ा कर भाग गया। वाहन से एक लाख रूपये की 162 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जप्त की गयी। इंडिका कार को राजसात करने की कार्यवाही की जाकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Tags :